Career Rashifal 28 June 2026 (करियर राशिफल): मकर राशि वालों के कारोबार में तेजी बनी रहेगी, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Career Rashifal 28 June 2026 (करियर राशिफल): करियर और कारोबार में तेजी बनी रहेगी.प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा, जिससे आप अपनी प्रतिभा को और बेहतर दिखा पाएंगे.व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी

Advertisement
career horoscope career horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

मेष: कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य न खोएं.अपनी नियमित कार्यशैली पर ध्यान दें और कामकाजी प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें.कार्य-व्यापार पूर्ववत रहेगा . लाभ का प्रतिशत सामान्य बना रहेगा.

वृष: सहकारी कार्यों में तेजी आएगी .  पेशेवर विषयों में मजबूती बनी रहेगी.आपको कामकाज में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं.व्यापार में शुभता रहेगी.  टीम वर्क के जरिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे.

Advertisement

मिथुन: करियर और व्यापार में पेशेवरता बढ़ाने की जरूरत है.नए प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा, लेकिन उधार के लेन-देन से बचें.अनुभवियों की सलाह का पालन करें; कारोबार मिला-जुला रहेगा.

कर्क: प्रतिस्पर्धा में आप सफल हो सकते हैं.अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भरपूर प्रयास करें.कामकाजी मामलों में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी.

सिंह: कार्यक्षेत्र में प्रबंधन और सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है.अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान दें.व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी, बस अनुशासन और निरंतरता को अपनाए रखें.

कन्या: पेशेवर प्रयासों में वृद्धि होगी .  करियर-कारोबार में नई संभावनाएं बढ़ेंगी.समय प्रबंधन पर ध्यान दें . योजनाओं को सही दिशा में गति दें.लोगों का समर्थन मिलने से काम आसान हो जाएंगे.

तुला: वाणिज्यिक गतिविधियां काफी सकारात्मक रहेंगी.उद्योग-व्यापार में सफलता मिलेगी . पैतृक कार्यों को संवारने का मौका मिलेगा.आपको आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, जो लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होंगे.

Advertisement

वृश्चिक: कारोबारी स्थिति बेहतर रहेगी.  नए अवसरों में वृद्धि बनी रहेगी.पेशेवर कार्य गति लेंगे . प्रभावशाली बने रहेंगे.उच्च स्तर के प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना है, जिससे करियर में चमक आएगी.

धनु: कार्य-व्यापार में ढिलाई से बचें.विस्तार की योजनाएं गति लेंगी, लेकिन कामकाज में सावधानी बरतनी होगी.करियर-कारोबार सामान्य प्रभाव का रहेगा, इसलिए नियमितता बनाए रखना ही कुंजी है.

मकर: करियर और कारोबार में तेजी बनी रहेगी.प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा, जिससे आप अपनी प्रतिभा को और बेहतर दिखा पाएंगे.व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी.  अधिकारियों से बेहतर तालमेल रहेगा.

कुंभ: कामकाज में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बना रहेगा.प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कार्य संवरेंगे.आपको प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी.  करियर में नई ऊंचाइयां छूने के अवसर मिलेंगे.

मीन: सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखेंगे और करियर-कारोबार पर पूरा फोकस रहेगा.पेशेवर हलचल बढ़ेगी . आवश्यक कार्य समय पर पूरे होंगे.सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा और लाभ में भी वृद्धि होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »