Career Rashifal 20 July 2026 (करियर राशिफल): मीन राशि वालों को सफलता मिलेगी, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Career Rashifal 20 July 2026 (करियर राशिफल): आपकी साख बढ़ेगी. अपनी सोच में आधुनिकता रखें, इसका सीधा लाभ आपके काम पर दिखेगा. टीम का सहयोग आपको सफलता दिलाएगा.

Advertisement
career horoscope career horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

मेष
कार्यक्षेत्र में रूटीन को बेहतर बनाए रखें. नियम और अनुशासन का पालन करना आज आपकी सफलता की कुंजी है. अपने लक्ष्यों पर पूरा जोर दें, व्यापारिक कार्यों में गति आएगी. आप जितने कर्मठ रहेंगे, उतने ही नए सेवा संबंधी अवसर आपको प्राप्त होंगे. किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचें.

वृष
कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अत्यंत सुदृढ़ बनी रहेगी. आज आप उचित अवसरों का भरपूर लाभ उठा पाएंगे. कार्य में संकोच त्यागें. अपनी पहल क्षमता का प्रदर्शन करें. स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें, इससे आपकी कला और कौशल को नई पहचान मिलेगी. वरिष्ठों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा.

Advertisement

मिथुन
प्रबंधन और कार्यकुशलता के प्रयासों में आज गति आएगी. यदि आप कहीं कार्यरत हैं, तो बड़ों और वरिष्ठों का सहयोग आपको बड़ी जिम्मेदारी निभाने में मदद करेगा. व्यावसायिक मामलों में संकीर्णता त्यागें. वाद-विवाद से बचें. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने से ही अपेक्षित सफलता मिलेगी.

कर्क
व्यावसायिक परिणाम बहुत सकारात्मक रहेंगे. आपकी मेहनत और लगन से वांछित सफलता मिलने की पूरी संभावना है. लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा, विशेषकर उन लोगों के लिए जो विस्तार (Expansion) की सोच रहे हैं. कार्य में निरंतरता और तेज गति बनाए रखें, आपको सहयोगियों का साथ भी मिलेगा.

सिंह
करियर और कारोबार में आज आप एक सहज स्थिति का अनुभव करेंगे. साख और सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आपके प्रभाव का विस्तार होगा. जरूरी कार्यों में तेजी दिखाएं. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ पेशेवर मोर्चे पर उठाएं. लाभ का प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा.

Advertisement

कन्या
करियर में आज आप नई ऊँचाइयों को छूने में सफल रहेंगे. व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी. योजनाओं के क्रियान्वयन (Execution) में आप आगे रहेंगे. आपकी साख बढ़ेगी. अपनी सोच में आधुनिकता रखें, इसका सीधा लाभ आपके काम पर दिखेगा. टीम का सहयोग आपको सफलता दिलाएगा.

तुला
कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की चर्चाओं से दूर रहना ही आपके हित में है. दिखावे में न आएं . अपने काम पर स्पष्टता रखें. यदि आप करियर या कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी से बचें. हर काम को सावधानी और सतर्कता से पूरा करें.

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा (Competition) का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत परिणाम को आपके पक्ष में मोड़ देगी. वरिष्ठों और पेशेवरों के साथ तालमेल बिठाकर काम करें. साहस के साथ लिए गए निर्णय आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ और सफलता दिलाएंगे.

धनु
प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता आज आपके काम आएगी. कार्यों में गति आएगी और आपको सत्ता या वरिष्ठों का पूरा समर्थन मिलेगा. यदि आप व्यवसाय में हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह आपके बहुत काम आएगी. नेतृत्व करने के गुणों को अपनाएं, उन्नति के द्वार खुलेंगे.

मकर
आज का दिन पेशेवर उपलब्धियों के लिए श्रेष्ठ है. अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा .आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लंबित योजनाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा . आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जो आपके करियर को नई दिशा देगा.

Advertisement

कुंभ
कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना ही आज सबसे बड़ी चुनौती है. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा दबाव की स्थिति बन सकती है. नीतिगत विषयों में स्पष्टता रखें . नियमों का पालन करें. किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम उठाने से बचें. धैर्य से ही बाधाएं दूर होंगी.

मीन
करियर-व्यवसाय में आज तेजी देखने को मिलेगी. साझा प्रयासों (Partnerships) में आपको सफलता मिलेगी और आपसी मतभेद दूर होंगे. व्यावसायिक लाभ अच्छा रहेगा. व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर ध्यान दें और टीम के साथ मिलकर लक्ष्य प्राप्त करें. नेतृत्व में आपको सफलता मिलेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »