मेष: नौकरी-व्यवसाय में आप वित्तीय मामलों में आगे रहेंगे. वरिष्ठों से मुलाकात होगी. आपके वाणिज्यिक प्रयास सफल होंगे. कार्यशैली प्रभावी रहने से महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ सकते हैं.
मेष: नौकरी-व्यवसाय में आप वित्तीय मामलों में आगे रहेंगे. वरिष्ठों से मुलाकात होगी . आपके वाणिज्यिक प्रयास सफल होंगे. कार्यशैली प्रभावी रहने से महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ सकते हैं.
वृष: कार्यक्षेत्र में आपकी अपेक्षित सफलता बढ़ेगी. व्यावसायिक मामलों में गति बनी रहेगी. अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से आप श्रेष्ठ जनों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे.
मिथुन: करियर और व्यापार को बेहतर बनाने पर आपका पूरा जोर रहेगा. कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी और महत्वपूर्ण प्रयासों में सक्रियता बनी रहेगी.
कर्क: कामकाज में आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन मल्टीसिटी कार्यों में गति आ सकती है. महत्वपूर्ण विषयों में सजग बने रहें और व्यर्थ की चर्चाओं से बचें.
सिंह: कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. कामकाज में सक्रियता और नियमितता से आर्थिक राह के नए स्रोत खुलेंगे. आप अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे.
कन्या: व्यावसायिक लक्ष्यों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी. नीति-नियमों का पालन करने से प्रशासनिक पक्ष मजबूत होगा. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं.
तुला: कामकाजी लाभ बढ़त पर रहेगा . नेतृत्व को सबका समर्थन मिलेगा. अधिकारियों के सहयोग से व्यावसायिक मामले पक्ष में बनेंगे.
वृश्चिक: कार्य-व्यापार में निरंतरता बनाए रखें. लेनदेन में धैर्य रखें. कामकाज सामान्य रहेगा, इसलिए दबाव में आने से बचें और व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखें.
धनु: तेजी से कामकाज में सुधार आएगा. टीम वर्क पर बल रहेगा . साझा कार्यों में स्थिति सुखद रहेगी. पेशेवरों को आज आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं.
मकर: पेशेवर कार्यों पर पूरा फोकस रखें. समय प्रबंधन पर ध्यान दें. कार्य-व्यापार की गति संतुलित रहेगी, इसलिए जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें.
कुंभ: करियर और व्यापार सहज रहेगा. पेशेवर वातावरण बेहतर होगा. आप प्रशिक्षण या नई चीजें सीखने पर जोर देंगे. लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा.
मीन: कार्यक्षेत्र में शुभता का संचार रहेगा. पेशेवर प्रयासों को बल मिलेगा . आप शासन-प्रशासन से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे. बस लेनदेन में सावधानी रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा