1. मेष (Aries)
नौकरी और व्यवसाय में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. कामकाज पर पूरा फोकस रखें और वरिष्ठों के सानिध्य में तैयारी के साथ आगे बढ़ें. व्यापार में सहयोग की भावना रखें. परिस्थितियों के अनुरूप ही कदम उठाएं. करियर में स्पष्ट नजरिया रखना आपके लिए जरूरी है.
2. वृष (Taurus)
करियर और कारोबार में आप इच्छित प्रदर्शन करेंगे. टीम वर्क पर आपका फोकस बढ़ेगा. सहकारी कोशिशें बेहतर होंगी. शासन और सत्ता से लाभ मिलने के योग हैं. पेशेवर रणनीति को मजबूत बनाए रखें, साझीदारी के कार्यों में गति आएगी.
3. मिथुन (Gemini)
कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का दबाव रह सकता है. पेशेवर मामलों को संवारने में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी. सेवा क्षेत्र (Service Sector) से जुड़े लोगों के प्रयास अधिक प्रभावी रहेंगे.
4. कर्क (Cancer)
कामकाज के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है. आप लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहेंगे. पेशेवर उपलब्धियां अर्जित करेंगे. कामकाजी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा. अपनी प्रतिभा से आप कार्यक्षेत्र में नई राह बनाने में सफल रहेंगे. अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा.
5. सिंह (Leo)
प्रबंधकीय कार्यों (Management) में आपकी पकड़ मजबूत होगी. प्रशासनिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय सक्रियता बढ़ाने वाला है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें और उतावलेपन से बचें.
6. कन्या (Virgo)
साहसिक प्रयासों से व्यापार में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं. परंपरागत व्यवसाय से जुड़ाव बढ़ेगा . आप गंभीर होकर अपने लक्ष्यों को हासिल करने की कोशिश करेंगे. कामकाज के विस्तार पर ध्यान दें, अधिकारियों का सहयोग करियर को नई दिशा देगा.
7. तुला (Libra)
करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं. बैंकिंग और शासकीय कार्यों में गति आएगी. पेशेवर प्रस्ताव आपके पक्ष में रहेंगे और कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. कारोबारी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आप सक्रिय रहेंगे.
8. वृश्चिक (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में नए अंदाज और नवीनता के साथ काम करेंगे. हितप्रद अनुबंध (Contracts) मिलने की संभावना है. रचनात्मक अवसरों का लाभ उठाएं. आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें, आपको करियर में उचित और आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं.
9. धनु (Sagittarius)
पेशेवर मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या चूक भारी पड़ सकती है. विदेशी कार्यों (Export-Import) में तेजी आएगी लेकिन कार्य की गति कुछ धीमी रह सकती है. सहकर्मियों के साथ समन्वय बनाए रखें और किसी के बहकावे या प्रलोभन में न आएं.
10. मकर (Capricorn)
कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बना रहेगा . आपकी सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कार्यों में आपकी धाक जमेगी. पद और प्रभाव में वृद्धि होगी और पेशेवरों को सहयोग की भावना से लाभ मिलेगा.
11. कुंभ (Aquarius)
सरकारी कार्यों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत लाभकारी है. कामकाज की व्यवस्था में सुधार होगा. आपकी साख बढ़ेगी. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन शुभ है. अनुभव का लाभ उठाकर आप करियर में तेजी से आगे बढ़ेंगे.
12. मीन (Pisces)
भाग्य के सहयोग से करियर में इच्छित सफलताएं मिलेंगी. कामकाज में बड़ों की आज्ञा और सलाह का पालन करना आपको बड़ी बाधाओं से बचाएगा. कार्य विस्तार की योजनाओं में रुचि बढ़ेगी. प्रयासों में तेजी रखें, साख और सम्मान में बढ़ोतरी निश्चित है.
अरुणेश कुमार शर्मा