मकर
justice
आज का दिन आपके लिए विवेकपूर्ण फैसले लेने और न्याय नीति के साथ चलने की सलाह लाया है. तैयारी से कदम आगे बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी उपायों पर ध्यान देंगे. आकस्मिक बदलावों से शीघ्र प्रभावित नहीं होंगे. सबसे तालमेल बनाए रखेंगे. ईमानदारी में विश्वास बढ़ाए रहेंगे. जीवनशैली संतुलित रहेगी.
विभिन्न मोर्चों पर साधारण प्रदर्शन बना रहेगा. एक दूसरे से सहयोग की भावना रखें. गरिमा गोपनीयता बढ़ाएं. पेशेवर मामलों आवश्यक सावधानियों पर ध्यान दें. जोखिम लेने से बचें. व्यक्तिगत मामलों में अतिरिक्त सतर्कता और संतुलन बनाए रखें. वातावरण से सामंजस्य बनाए रखें. अवसरों का लाभ उठाने में जल्दी न करें. लोभ व प्रलोभन में न आएं.
स्वास्थ्य: सेहत से समझौता नहीं करें. दबाव में न आएं. अनुशासन बढ़ाएं. दिनचर्या संवारें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक दबाव अनुभव कर सकते हैं. कारोबार में निरंतरता बनाए रखें. फोकस बढ़ाएं.
रिश्ते: घरवालों का सहयोग रहेगा. आसपास सामान्य वातावरण रहेगा. रिश्ते मददगार रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा