निर्णय लेने में उतावली से बचें. वरिष्ठों से संवाद बनाए रखें. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएं. परिवार से तालमेल बनाकर आगे बढ़ें. निजी विषयों में रुटीन बेहतर बनाए रहें. पेशेवरों का समर्थन पाएंगे. लोगों की बातों में आने से बचें. व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं पर फोकस होगा. आवेश में नहीं आएंगे. सरकार से करीबी बढ़ेगी. अपनों की खुशी के लिए प्रयासरत रहेंगे. करियर व्यापार में सफल होंगे. सहजता से आगे बढ़ते रहें. अनुकूलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- व्यापार के मामले साधेंगे. अपनों के अनुभव का लाभ उठाएंगे. प्रदर्शन में सुधार होगा. प्रबंधन पर जोर देंगे. साहस पराक्रम बढ़ेगा. प्रबंधन के प्रयास संवारेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिकी सहज बनी रहेगी. जरूरी खरीदियां कर सकते है. भवन वाहन के प्रयास बनेंगे. आर्थिक मामलों में सूझबूझ दिखाएंगे. वित्तीय व्यवहार पर अंकुश रखेंगे.
प्रेम मैत्री- स्वयं पर ध्यान देंगे. संबंधियों से बनाकर रखेंगे. अपनी बात कहने में धैर्य दिखाएंगे. रिश्तों में विश्वास रखेंगे. मित्रों से भेंट होगी. अपनों से करीबी बढे़गी. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. भेंटवार्ता में पहल से बचेंगे. प्रियजनों की इच्छा का सम्मान करेंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- वाद-विवाद से बचेंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस होगा. स्वास्थ्य जांच बनाए रखेंगे. मितभाषी रहेंगे. मनोबल बढ़ा रहेगा.
आज का उपाय: रुद्रगणाधिपति भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. ंहरी वस्तुओं को दान व प्रयोग बढ़ाएं. जिद से बचें.
शुभ अंक : 2, 3, 4 और 5
शुभ रंग : एक्वा ब्लू
अरुणेश कुमार शर्मा