मेष (Aries)
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्दा रहेगा. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे . बड़ी योजनाओं को गति देंगे. पेशेवर सहकार और अपनी प्रतिभा के दम पर आप अपनी जगह बनाए रखेंगे. नए और आकर्षक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है.
वृष (Taurus)
वाणिज्यिक मामलों में धैर्य से काम लें. कामकाज पर फोकस बढ़ाएं. किसी के बहकावे या प्रलोभन में न आएं. विदेश से जुड़े कार्यों में सक्रियता बढ़ सकती है. कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें . अपनी नीतियों पर टिके रहें.
मिथुन (Gemini)
साहस और संपर्क का पूरा लाभ मिलेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा . व्यवसायिक उपलब्धियां बढ़त पर रहेंगी. प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े जातकों का प्रभाव बढ़ेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी . निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी.
कर्क (Cancer)
अधिकारियों से तालमेल बेहतर होगा . प्रतिस्पर्धा में आप आगे रहेंगे. कार्य व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर बड़ी सफलता मिल सकती है. पदोन्नति के संकेत हैं. आपकी साख व प्रभाव में वृद्धि होगी.
सिंह (Leo)
करियर के लिहाज से दिन भाग्यशाली है. इच्छित लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे . कामकाज में संतुलन बना रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. पेशेवर स्पर्धा में आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा . कारोबारी विस्तार की योजनाएं सफल होंगी.
कन्या (Virgo)
कामकाज में सावधानी बरतें और रुटीन पर पूरा फोकस रखें. किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही से लाभ प्रभावित हो सकता है. अनुपालन और अनुशासन को महत्व दें. शोध से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन नई शुरुआत के लिए समय का इंतजार करें.
तुला (Libra)
टीमवर्क और सामूहिक प्रयासों से सफलता मिलेगी. औद्योगिक और सहकारी गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा . सहयोगियों का पूरा भरोसा जीतेंगे. भूमि और भवन से जुड़े व्यापार में लाभ के योग हैं.
वृश्चिक (Scorpio)
मेहनत और निरंतरता पर जोर दें. बजट और समय का प्रबंधन बेहतर रखें. पेशेवर चर्चाओं में अपनी बात स्पष्टता से रखें लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. विरोधियों की सक्रियता रह सकती है, इसलिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर आगे बढ़ें.
धनु (Sagittarius)
व्यावसायिक मामलों में आपकी प्रतिभा निखरेगी. करियर में नए अवसरों की प्राप्ति होगी. कार्यक्षमता बढ़ेगी. बड़ों और अनुभवी लोगों की सलाह से काम करें. आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ देंगे.
मकर (Capricorn)
वरिष्ठों के सहयोग से करियर में गति आएगी. पैतृक व्यवसाय या पुराने कार्यों में सामंजस्य बनाकर चलें. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान रहेगा लेकिन कामकाज में अहंकार से बचें. निवेश के मामले में बजट का विशेष ध्यान रखें.
कुंभ (Aquarius)
वाणिज्यिक गतिविधियों में तेजी आएगी . व्यापारिक यात्रा संभव है. पेशेवर लोगों के साथ तालमेल बढ़ेगा जिससे नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. अपनी कार्यसूची बनाकर काम करें, इससे आपकी प्रभावशीलता बढ़ेगी और उम्मीद से अच्छा लाभ होगा.
मीन (Pisces)
करियर संवार पर बना रहेगा . कामकाज में उत्साह बढ़ेगा. बैंकिंग और परंपरागत कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. महत्वपूर्ण वार्ताओं में आप प्रभावी रहेंगे और अपनी बात मनवाने में सफल होंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा