Arthik Rashifal 18 अक्टूबर 2022: कन्या-मीन के धनधान्य में वृद्धि, जानें आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन

Arthik Rashifal october 2022: कन्या राशि वालों के लिए लाभ वृद्धि का समय है. पद प्रतिष्ठा प्रभाव बढ़ेंगे. धनधान्य में इजाफा बना रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. कार्य विस्तार में रुचि लेंगे. करियर व्यवसाय उम्मीद से अच्छा रहेगा. बड़ी उपलब्धि बन सकती है. निसंकोच रहें. उद्योग व्यापार में उछाल बना रहेगा.

Advertisement
Arthik Rashifal: आर्थिक मोर्चे पर आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन? Arthik Rashifal: आर्थिक मोर्चे पर आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन?

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:00 AM IST

मेष- कार्य क्षेत्र में अधिकाधिक समय दें. बड़प्पन से काम लें. लक्ष्य पर फोकस रखें. भौतिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. प्रबंधकीय मामले लाभप्रद रहेंगे. रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. निजी प्रदर्शन पर ध्यान देंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा. सहज बने रहें. पंरपरागत व्यवसाय से जुड़ें. कामकाज में गंभीरता बढ़ाएं. कार्य व्यवसाय में सहज सफलता मिलेगीं. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. प्रशासनिक कार्य सधेंगे.

Advertisement

वृष- पेशेवर गतिविधियों में रुचि रहेगी. सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ेंगे. कार्यगति प्रभावी बनी रहेगी. सफलता प्रतिशत संवरेगा. व्यवसायिक प्रयास बनेंगे. सक्रियता बढ़ाएंगे. कम दूरी की यात्रा हो सकती है. कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. संपर्क संचार बेहतर रहेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. वाणिज्यिक प्रयास बनाए रखेंगे. लक्ष्य की ओर गति बढ़ेगी. करियर कारोबार में बेहतर रहेंगे. साहस पराक्रम बनाए रखेंगे.

मिथुन- अवसरों का लाभ उठाएंगे. बचत एवं बैंकिंग कार्यों को बढ़ावा देंगे. स्वजनों की सहायता करेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. जीत का भाव रहेगा. पेशेवर कार्यों में गति आएगी. चहुंओर सफलता के संकेत हैं. उल्लेखनीय मामले पक्ष में बनेंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. वचन निभाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. प्रबंधन बढ़ाएंगे. बात स्पष्टता से रखेंगे. साहस संपर्क बढ़ेगा. धनधान्य बढ़ेगा.

कर्क- नया करने का प्रयास रहेगा. कारोबार में तेजी आएगी. लाभ और संवार बढ़ेंगे. कला कौशल को बल मिलेगा. प्रतिभा प्रदर्शन बढ़त पर रहेगा. मेहनत से जगह बनाएंगे. पेशेवरता को बल मिलेगा. कार्य व्यापार में सफलता बनी रहेगी. लाभ के मामले तेजी से आगे बढ़ेंगे. कामकाज में बेहतर बने रहेंगे. आर्थिक उन्नति उत्साहित रखेगी. महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. साख में वृद्धि होगी. समकक्ष महत्व देंगे.

Advertisement

सिंह- विभिन्न विषयों में निरंतरता रहेगी. दूर देश के मामलों में सक्रियता आएगी. आर्थिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. पेशेवर मामलों में बड़ा करने का भाव रहेगा. विपक्ष से सावधानी बढ़ाएंगे. नए लोगों पर भरोसा नहीं करेंगे. उचित अवसर पर प्रतिक्रिया देंगे. स्मार्ट डिले की नीति रखेंगे. भावावेश से बचें. लाभ सामान्य रहेगा. बजट बनाकर चलेंगे. दिखावे में नहीं आएंगे.

कन्या- लाभ वृद्धि का समय है. पद प्रतिष्ठा प्रभाव बढ़ेंगे. धनधान्य में इजाफा बना रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. कार्य विस्तार में रुचि लेंगे. करियर व्यवसाय उम्मीद से अच्छा रहेगा. बड़ी उपलब्धि बन सकती है. निसंकोच रहें. उद्योग व्यापार में उछाल बना रहेगा. विस्तार कार्यों पर फोकस रखेंगे. विभिन्न मामले हितकारी होंगे. वाणिज्य के विषय आगे बढ़ाएंगे. सक्रियता बनाए रहेंगे. लेनदेन में प्रभावी होंगे. योजनाओं में गति आएगी. तेजी बनाए रखेंगे. बड़ा सोचेंगे.

तुला- शासन के के कार्य बनेंगे. योजनाएं आकार लेंगी. उपलब्धियां उत्साह बढ़ाएंगी. प्रभावी बने रहेंगे. जॉब करियर अवसर बढ़ेंगे. अनुशासन से चलेंगे. व्यवस्था का सम्मान करेंगे. भेंटवार्ता में सफल होंगे. पैतृक मामले पक्ष में रहेंगे. अधिकारियों से सहयोग संवाद बढ़ाएंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे. बड़ों का सानिध्य रहेगा. पद प्रतिष्ठा कों बल मिलेगा.

वृश्चिक- कार्य व्यापार में आगे आएंगे. लक्ष्य पाने का प्रयास रहेगा. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी. अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा. चहुंओर शुभ संयोग बनेंगे. कामकाजी वर्ग सहयोगी रहेगा. भरोसा जीतेंगे. संबंधों का लाभ मिलेगा. विभिन्न कार्य व्यापार संवार पर रहेंगे. अनुकूल वातावरण का लाभ उठाएंगे. चहुंओर प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. कला कौशल से जगह बनाएंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

Advertisement

धनु- वरिष्ठों की बातों को अनदेखा न करें. समकक्ष सहयोग बनाए रखेंगे. व्यापार में उम्मीद बढ़ेगी. अनजान लोगों से सजग रहेंगे. भेंटवार्ता में धैर्य दिखाएंगे. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. सामंजस्य बढाएंगे. योग्यजनों को प्रस्ताव मिलेंगे. तोलमोल कर बात रखें. सूझबूझ से आगे बढ़ें. स्मार्ट वर्किंग बनाए रखें. आकस्मिकता बनी रहेगी. संबंधों का लाभ मिलेगा. स्पष्टता बनाए रखें. व्यवस्था बढ़ाएंगे.

मकर- औद्योगिक सफलता बढ़ेगी. योजनाओं पर अमल बढ़ेगा. अनुबंधों में प्रभावी बने रहेंगे. लोभ प्रलोभन में न आएं. साझीदारी के मामलों से जुड़े विषयों में सक्रियता रहेगी. कामकाज में उम्मीद के अनुरूप बने रहेंगे. आर्थिक वाण्जि्यिक विषयों में सजगता बढ़ाएंगे. कार्यों को लंबित न रखें. पेशेवर प्रयास तेज रहेंगे. प्रबंधन मजबूत बना रहेगा. सभी का सहयोग पाएंगे. औद्योगिक प्रयासों में तेजी रहेगी. नेतृत्व पर ध्यान देंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे. निसंकोच होकर आगे बढ़ते रहेंगे.

कुंभ- कार्य प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे. सेवाभावी और श्रमशील रहेंगे. तर्क और तथ्य पर जोर देंगे. सकारात्मक प्रस्ताव पाएंगे. कार्य व्यापार में तालमेल रखें. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय दें. विनम्र रहें. करियर व्यापार अच्छा रहेगा. अनुभवियों की सुनेंगे. कामकाज में सक्रियता रखेंगे. क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी मिलेगी. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. अफवाह से बचेंगे. नीति नियम से चलेंगे.

मीन- सकारात्मकता बढ़ेगी. विभिन्न गतिविधियों पर फोकस रखेंगे. धनधान्य में वृद्धि होगी. नवीन कार्यों में शीघ्रता दिखाएंगे. उमंग उत्साह से काम लेंगे. योग्यता से जगह बनाए रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. आर्थिक कार्य व्यापार बेहतर रहेगा. लक्ष्य लंबित न रखें. योजनानुरूप आगे बढ़ेंगे. समझ व स्पष्टता बढे़गी. व्यक्तिगत प्रयासों में प्रभावी रहेंगे. बड़ों की आज्ञा रखेंगे. व्यवस्था में रुचि रखेंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement