वाणिज्यिक योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. लाभकारी प्रयासों को गति मिलेगी. परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा. पेशेवर महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. अधिकारियों की सहमति पेपरवर्क में सहजता बढ़ाएगी. प्रशासकीय पक्ष मजबूत बना रहेगा. चहुंओर संवार की स्थिति रहेगी. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. लिखापढ़ी में पक्के बने रहेंगे. लेनदेन में पहल का भाव रहेगा. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
नौकरी व्यवसाय- आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव बनाए रखेंगे. चर्चा संवाद बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. कार्यविस्तार पर फोकस होगा. अवसरों को भुनाएंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक मामलों में सामंजस्यता बढ़ेगी. पूंजीगत विषय पक्ष में बनेंगे. व्यापार में साझेदारी को बल मिलेगा. सबका सहयोग पाएंगे. सुविधा संसाधन जुटाने में सफल होंगे.
प्रेम मैत्री- अपनों से जरूरी चर्चा आगे बढ़ा सकेंगे. मन की बात आत्मविश्वास से रखेंगे. संबंधों में सामंजस्य बढ़ाएंगे. आस्था विश्वास से निजी संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों को बल मिलेगा. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. प्रियजनों के समक्ष जरूरी बात कहेंगे. रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- कार्यऊर्जा बेहतर रहेगी. तर्कशक्ति बनाए रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मनोबल उच्च रहेगा. सक्रियता से काम लेंगे. लक्ष्य पर नजर रखेंगे.
आज का उपाय: विष्णुप्रिया मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीले रंग की वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. ओम् गुं गुरुवे नमः का जाप करें. सहकार बढ़ाएं.
शुभ अंक : 2, 3, 7 और 9
शुभ रंग : गेरुआ
अरुणेश कुमार शर्मा