अन्य की बातों में आकर कोई कार्य न करें. परिवार की सीख सलाह पर अमल बनाए रखें. खानपान में सात्विकता पर जोर दें. अपरिचितों से दूरी रखें. भावुकता पर नियंत्रण बढ़ाएं. बड़ों के सानिध्य पर जोर देंगे. परिजनों से सीख सलाह रखेंगे. अप्रत्याशित लाभ-हानि संभव है. आपसी समझ बूझ से कार्य करें. बहस विवाद से बचेंगे. करीबियों का सहयोग मिलेगा. कामकाज में सावधानी बनाए रहेंगे. लापरवाही व अनदेखी से बचें. जिद में न आएं. सामंजस्यता से कार्य साधें.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रियता रखेंगे. नियमित गति से आगे बढ़ते रहें. कामकाजी प्रयास बनाए रखें. कार्य व्यापार पूर्ववत् रहेगा. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. पेशेवर प्रयास गति लेंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय मामलों में सतर्कता बनाए रहें. नियमों का पालन रखेंगे. तैयारी से आगे बढ़ें. रुटीन बेहतर रखें. व्यवस्था पर भरोसा करें. लेनदेन में सावधानी रखें. भ्रम व दिखावे में नहीं आएं.
प्रेम मैत्री- भेंटवार्ता व संवाद में धैर्य बनाए रखें. मन के मामलों में बड़प्पन दिखाएं. निजी संबंध प्रभावित रहेंगे. व्यक्तिगत चर्चा पर जोर रहेगा. मित्रों से अधिक अपेक्षा न रखें. परिजनों का सहयोग पाएंगे. भावनाओं पर अंकुश रखेंगे. आवश्यक सूचना प्राप्त हो सकती है.
स्वास्थ्य मनोबल- संवेदनशील रहेंगे. व्यवहार पर फोकस बढ़ाएंगे. खानपान में संतुलन रखेंगे. मनोबल बनाए रखें. लापरवाही से बचें.
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव आदित्य की पूजा वंदना करें. सूखे फल और मिश्री बांटें. ओम् घृणि सूर्याय नमः का जाप करें. पीड़ित की मदद करें.
शुभ अंक : 1, 8 और 9
शुभ रंग : लाल
अरुणेश कुमार शर्मा