कार्य व्यापार में लाभ का स्तर अपेक्षा से अच्छा रहेगा. आपकी क्षमताओं और प्रतिभा से सभी प्रभावित होंगे. उत्साह और बड़प्पन से काम लेंगे. पद एवं प्रभाव को बढ़ावा मिलेगा. वित्तीय अनुबंधों में सहजता बनाए रखेंगे. विभिन्न विषयों में गति आएगी. मित्र मददगार बने रहेंगे. प्रबंधन और प्रभाव बढ़ाएंगे. पेशेवर कार्यों में संपर्क संवाद बेहतर होगा. वाणिज्यिक कार्यों को पूरा करेंगे. सभी क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. साख प्रतिष्ठा बढ़ेेगी. संकोच कम होगा.
नौकरी व्यवसाय- आर्थिक मामलों में बहुमुखी प्रतिभा के बल पर परिणाम संवारेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. अधिकारी सहयोगी रहेंगे. आशंकाओं में नहीं आएंगे.
धन संपत्ति- वाणिज्यिक योजनाओं में हितलाभ बना रहेगा. इच्छित कामयाबी पाने के संकेत हैं. करियर व्यवसाय में प्रदर्शन में बेहतर बना रहेगा. बचत बढ़ेगी.
प्रेम मैत्री- पारिवारिक संबंधों को मधुर बनाए रखेंगे. करीबियों संग वक्त बिताएंगे. प्रेम में सकारात्मकता रहेगी. भेंटवार्ताओं में सक्रियता रहेगी. रिश्ते संबंध संवरेंगे. पारिवारिक विषयों को संवार देंगे. भावनात्मक प्रयासों में संतुलन बढ़ाएंगे. निजी हितों की रक्षा करेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा. स्वास्थ्य सुधार पाएगा. उपलब्धियां बढ़ेगी. सहयोग की भावना बनाए रखेंगे. रचनात्मकता बढ़ाएंगे.
आज का उपाय: भगवान दिनकर आदित्य सूर्यदेव को जल से अर्घ्य दें. सूखे मेवे व मिश्री बांटें. तेजी पर जोर बनाए रखें. दें. बड़ों से करीबी बढ़ाएं.
शुभ अंक : 1, 5 और 9
शुभ रंग : लाल
अरुणेश कुमार शर्मा