आर्थिक प्रयासों में तेजी रखेंगे. कार्यक्षेत्र में लाभ और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. प्रतिस्पर्धा में रुचि रखेंगे. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. धनधान्य में बढ़त बनाए रखेंगे. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस रखेंगे. करियर व्यापार में उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आय के स्त्रोत सृजित होंगे. व्यवसायिक मामले बेहतर रहेंगे. साहस पराक्रम में वृद्धि होगी. संकोच दूर होगा.
नौकरी व्यवसाय- व्यापार पर फोकस बना रहेगा. पेशेवर नियम पालन बनाए रखेंगे. कारोबारियों का भरोसा बढ़ाएंगे. निजी प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे. लेनदेन से जुड़े मामलों संवरेंगे.
धन संपत्ति - वित्तीय मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. इच्छित सफलता से उत्साहित रहेंगे. प्रशासन के कार्य बनेंगे. अनुबंध कार्यों में गति आएगी.
प्रेम मैत्री- मित्र संबंध मधुर बनेंगे. प्रियजनों के संग वक्त बिताएंगे. लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा. प्रेम और स्नेह के मामलों में शुभता का संचार रहेगा. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. सुखद सूचना मिलेगी. रिश्ते संवार पाएंगे. मित्रों से भेंट मुलाकात के अवसर बनेंगे. आपसी विश्वास बढ़ेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. व्यवहार प्रभावशाली होगा. कार्यों में गति बनाए रखेंगे. चर्चा संवाद बेहतर होगा. स्वास्थ्य में सुधार आएगा.
आज का उपाय: न्यायदेव शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. तेल, तिलहन और काली वस्तुओं का दान करें. हनुमानजी की पूजा वंदना करें. स्पर्धा बढ़ाएं.
शुभ अंक : 3, 8 और 9
शुभ रंग : गेंहुआ
अरुणेश कुमार शर्मा