कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Two of swords
पुराने विचारों को दूर करने का प्रयास करें. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले लेकर नई पहचान बना सकते हैं. धन का आगमन कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है. विचारों में सकारात्मकता लाएं. इस समय किसी अधिकारी से विचारों का टकराव हो सकता है. ऐसी स्थिति में गुस्से को काबू रखें. सामने वाले की बात शांत ढंग से सुनने का प्रयास करें. आपका किसी वादे को पूरा न कर पाना प्रिय की नाराजगी का कारण बन सकता है सामने वाले को मनाने का प्रयास करें. निजी मामलों में अजनबी व्यक्तियों की सलाह ना लें.
किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा लंबे समय से बनी हुई है. यदि इस समय इस संपत्ति के सौदे में संदेह हो सकता है. जब तक संतुष्ट न हो. तब तक सौदे को पूरा न करें. गलत कार्य करके बाद में पछताने वाली स्थिति ना बनाएं. विचारों में संतुलन लाने का प्रयास करें. अपनी कथनी और करनी में अंतर रखें. किसी से कुछ भी बोल देना व्यर्थ ही लड़ाई का कारण बन सकता है.
स्वास्थ्य: समय पर कोई भी कार्य न करना स्वास्थ्य को खराब कर सकता है. दिनचर्या को नियमित करें.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में बिना अनुभव के धन निवेश ना करें. किसी जानकार व्यक्ति की मदद ले सकते हैं.
रिश्ते: किसी रिश्ते में आ रही दुविधा का समाधान आपस में बैठकर बातचीत से निकाला जा सकता है.
दिशा भटनागर