मेष: आधुनिक सोच से बढ़ेगा व्यापार
मेष राशि के जातक आज अपनी आधुनिक सोच को बढ़ावा देंगे और उनका नजरिया पूरी तरह नवाचार पर आधारित रहेगा. आपकी रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जो करियर और व्यापार में संवेदनशीलता के साथ आपको आगे ले जाएगी. अपनों के बीच प्रेम, स्नेह और सुखद संवाद में वृद्धि होगी और आप अपने करीबियों को कोई प्यारा सा सरप्राइज भी दे सकते हैं.
आज आप जो भी कार्य करेंगे, वे पूरी तरह योजनानुसार होंगे, जिससे आपकी कार्यगति पर नियंत्रण बना रहेगा. मित्र वर्ग आज आपके लिए काफी सहयोगी साबित होगा और रिश्तों में सहजता व सरलता बनी रहेगी. सृजनात्मक कार्यों को बल देने से आपका भावनात्मक पक्ष मजबूत होगा.
शुभ रंग : गेंहुआ
शुभ अंक : 5, 6, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान बढ़ाएं. नया सोचें.
वृष: निवेश और खर्चों पर रखें काबू
वृष राशि वालों के लिए आज वित्तीय खर्च और निवेश की अधिकता बनी रह सकती है, जो आपके बजट को थोड़ा प्रभावित कर सकती है. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन रिश्तों में कुछ असंतुलन महसूस हो सकता है. व्यावसायिक लाभ का पक्ष आज साधारण रहेगा और कुछ महत्वपूर्ण कार्यकारी मामले लंबित रह सकते हैं.
आज आपको विवेक और विनम्रता से काम लेना होगा और लेन-देन के मामलों पर विशेष ध्यान देना होगा. न्यायिक विषयों में धैर्य बढ़ाएं और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें. आर्थिक परिस्थितियां आप पर दबाव बना सकती हैं, इसलिए सावधानी से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें. मन में थोड़ा संकोच बना रह सकता है.
शुभ रंग : सिल्वर कलर
शुभ अंक : 5, 6, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान बढ़ाएं. समता रखें.
मिथुन: पद और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
मिथुन राशि के जातक आज अपनी दीर्घकालिक कार्ययोजनाओं को गति देने में सफल रहेंगे. व्यावसायिक पक्ष काफी मजबूत बना रहेगा और आपको ऊंचा हितलाभ मिलने के योग हैं. वाणिज्यिक मामलों में आपको सबका सहयोग मिलेगा और आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में आगे रहेंगे. आपकी साख और प्रतिष्ठा आज और संवरेगी.
कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं और आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा. जिम्मेदार वर्ग आपका सहयोगी रहेगा, जिससे आप लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. लाभ के अवसरों को भुनाना आज आपके लिए आसान होगा. कारोबारी गतिविधियों के लिए यह एक बहुत ही सकारात्मक और ऊर्जावान समय है.
शुभ रंग : आसमानी
शुभ अंक : 2, 5, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान बढ़ाएं. दिनचर्या नियमित रखें.
कर्क: चहुंओर दिखेगा प्रभावी प्रदर्शन
कर्क राशि के लोगों के विविध कार्यों में आज तेजी आएगी और व्यावसायिक प्रयासों को बल मिलेगा. आपका पद और प्रभाव आज बढ़त पर रहेगा, जिससे आप प्रबंधन के कार्यों में अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे. चहुंओर आपका प्रदर्शन काफी प्रभावी रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप पहल करने की स्थिति में रहेंगे.
साथियों के प्रति सहकार का भाव बनाए रखें, इससे आपके आर्थिक मामले आपके पक्ष में बनेंगे. बड़ों का साथ और समर्थन आपको नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा. उद्योग और व्यापार के मामले आज काफी संवरेंगे. शासकीय कार्यों में सक्रियता लाना आपके लिए सफलता का प्रतिशत बढ़ाएगा. आपकी सोच रचनात्मक रहेगी.
शुभ रंग : एक्वा ब्लू
शुभ अंक : 2, 5, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान बढ़ाएं. चर्चा संवाद बनाए रखें.
सिंह: भाग्य की प्रबलता से मिलेगी सफलता
सिंह राशि के जातकों के लिए आज भाग्य की प्रबलता बनी हुई है, जिससे विविध परिणाम आपकी उम्मीद के अनुरूप रहेंगे. आप सफलता की राह पर काफी सहजता से आगे बढ़ेंगे और आपकी आर्थिकी मजबूत बनी रहेगी. सकारात्मकता का लाभ उठाकर आप अपने साहस और पराक्रम को बढ़ाया हुआ पाएंगे.
आज आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और पेशेवर क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली रहेगा. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ-साथ लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. विभिन्न गतिविधियां आज सकारात्मक रहेंगी और आप अपनी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे. आस्था और अध्यात्म में आपकी वृद्धि होगी.
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 1, 5, और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान बढ़ाएं. तेजी से काम लें.
कन्या: लापरवाही से बचें और सूझबूझ अपनाएं
कन्या राशि के लोगों के लिए आज समय मिला-जुला प्रभाव लेकर आया है. किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने या दिखावा करने से पूरी तरह बचें. अपनी योजनाओं में निरंतरता बनाए रखें और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करें. सजगता और सूझबूझ से ही अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें. आज आप अपनों के साथ समय और महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेंगे.
कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही आज महंगी पड़ सकती है, इसलिए सबके प्रति क्षमाभाव रखें और विनम्र बने रहें. करियर और व्यापार आज सामान्य बना रहेगा. लेन-देन के मामलों में स्पष्टता रखना आपके लिए बहुत जरूरी है. आज अधिक कार्यभार उठाने से बचें और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें.
शुभ रंग : समुद्री
शुभ अंक : 2, 5, 6, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान व प्रयोग बढ़ाएं. विनम्रता रखें.
तुला: टीम वर्क और व्यावसायिक मजबूती
तुला राशि के जातक आज उद्योग और व्यापार पर अपना पूरा जोर बनाए रखेंगे. कार्यव्यवस्था को मजबूती देने के लिए आज आप अपनी टीम की मदद लेंगे, जिससे श्रेष्ठ कार्य गति पकड़ेंगे. पेशेवर क्षेत्र में आपकी गति सहज बनी रहेगी. धैर्य और सूझबूझ से काम लेना आपको बड़ी सफलता दिला सकता है.
महत्वपूर्ण चर्चा और संवाद को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है. संबंधियों और समकक्षों के साथ तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा, जिससे आपको आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. प्रबंधकीय कार्य आज आगे बढ़ेंगे और लाभ का प्रतिशत भी काफी अच्छा रहने वाला है. अनुबंधों का पूरी तरह पालन करें.
शुभ रंग : स्फटिक के समान
शुभ अंक : 5, 6, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान बढ़ाएं. जिद में न आएं.
वृश्चिक: मेहनत से हासिल करेंगे अपना मुकाम
वृश्चिक राशि के लोग आज अपनी कड़ी मेहनत के बल पर समाज और कार्यक्षेत्र में उचित स्थान प्राप्त करेंगे. व्यर्थ की बातों और कमतर लोगों पर ध्यान देने के बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें. परस्पर सहयोग से आप अपने कामकाज को आगे बढ़ाएंगे और व्यवस्थागत कार्यों को पूरा करने पर जोर देंगे.
नौकरी और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आज बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे. लेन-देन में स्पष्टता बढ़ाएं और भेंट-चर्चा के दौरान सजग बने रहें. सहकर्मियों का भरपूर समर्थन आपको मिलेगा. उधार के लेन-देन या लोन जैसे कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, लेकिन दिखावे से दूर रहें.
शुभ रंग : मडकलर
शुभ अंक : 5, 6, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान बढ़ाएं. भ्रम व दबाव से बचें.
धनु: आत्मविश्वास और स्मार्ट वर्किंग का जादू
धनु राशि के जातकों को आज कार्य व्यापार में अपने मित्रों और परिचितों का भरपूर समर्थन मिलेगा. आप अपनी स्मार्ट वर्किंग के जरिए आगे बढ़ेंगे और आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा. मित्रों के साथ खुशियां साझा करने का अवसर मिलेगा. शैक्षिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आप अपने लक्ष्य पर अडिग रहेंगे.
परिवार आज आपके लिए पूरी तरह सहयोगी साबित होगा. महत्वपूर्ण मामलों में उत्साह और अनुशासन बनाए रखने से आप करियर में तेजी से आगे बढ़ेंगे. विपक्षियों पर आज आपका दबाव बना रहेगा. भावनात्मक रूप से आप काफी दृढ़ रहेंगे और व्यक्तिगत संबंधों में सहजता बनी रहेगी. आर्थिक संतुलन आज और मजबूत होगा.
शुभ रंग : पीतांबरी
शुभ अंक : 2, 3, 6, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान बढ़ाएं. भेंट बढ़ाएं.
मकर: घर की अपेक्षाओं और प्रबंधन पर ध्यान
मकर राशि के जातकों पर आज घरवालों की अपेक्षाओं को पूरा करने का मानसिक दबाव रह सकता है. आपको दूसरों के प्रभाव में बहुत जल्दी आने से बचना चाहिए और अपने निजी मामलों पर ध्यान देना चाहिए. प्रबंधन और प्रतिभा प्रदर्शन पर बल देने से आपको लाभ होगा. रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखें.
आर्थिक मजबूती का लाभ उठाकर आप नवीन भवन या वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं. स्वार्थ की भावना को त्यागकर अपने संबंधियों को पूरा आदर दें. पेशेवर प्रयासों को आज बल मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी. समकक्ष वर्ग के लोग आपका सहयोग करेंगे, बस अपनी विनम्रता न खोएं.
शुभ रंग : गहरा नीला
शुभ अंक : 2, 5, 6, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान व प्रयोग बढ़ाएं. बड़ा सोचें.
कुंभ: साहस और संचार क्षेत्र में प्रगति
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज साहस के कार्यों को विशेष बल मिलेगा. वाणिज्यिक गतिविधियों में तेजी आने के साथ-साथ व्यापार को विस्तार देने की कोशिशें सफल होंगी. आपके शुभ संस्कारों को बल मिलेगा और संपर्क संवाद काफी संवर जाएगा. संचार का क्षेत्र आज और बड़ा होगा.
करीबियों से भाईचारा बढ़ेगा और समाज में आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी. अपने लक्ष्य पर फोकस रखने से आपके निजी प्रयास आपके पक्ष में बनेंगे. कामकाज प्रभावशाली बना रहेगा और आप पेशेवर परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाएंगे. स्वजनों से मुलाकात का दौर आज जारी रह सकता है.
शुभ रंग : नीलम समान
शुभ अंक : 2, 5, 6, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल और तिलहन का दान व प्रयोग बढ़ाएं. समभाव रखें.
मीन: परिवार में उत्सव और सुख-सुविधाएं
मीन राशि के जातकों के घर-परिवार में आज उत्सव जैसा वातावरण बना रहेगा. आप अपने श्रेष्ठ प्रयासों से अपनों की खुशियां बढ़ाने में सफल रहेंगे. घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि पर आपका जोर रहेगा और मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति संभव है. परिवार में सबको साथ लेकर चलना आपकी सफलता की कुंजी होगी.
आज होने वाली भेंट और चर्चा में आपको इच्छित सफलता प्राप्त होगी. वित्त प्रबंधन को बल मिलेगा और आप अपने बड़प्पन से सभी को प्रसन्न रखेंगे. अतिथि सत्कार में कोई कमी न रखें और अपनी सूझबूझ से काम लें. विनय और विवेक बनाए रखने से आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे.
शुभ रंग : वासंती
शुभ अंक : 2, 3, 6, 8 और 9
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा वंदना करें. शनिदेव का स्मरण बनाए रखें. तेल व तिलहन का दान बढ़ाएं. सूझबूझ व सहकार बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा