मेष राशि:
आज आप जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. आपकी बहुमुखी प्रतिभा के बल पर रुके हुए परिणाम आपके पक्ष में सधेंगे, जिससे समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बड़प्पन से काम लेने की आपकी प्रवृत्ति सबको प्रभावित करेगी . मन में उमंग व उत्साह बना रहेगा. आर्थिक मामलों में आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और आप किसी भी तरह की आशंकाओं में नहीं आएंगे. अधिकारीवर्ग का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जिससे करियर में आपका प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा.
शुभ रंग: ब्राइट रेड
शुभ अंक: 1, 7 और 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूखे मेवे व मिश्री बांटें. प्रबंधन पर जोर दें.
वृष राशि:
आज आप लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे .सफलता पर आपका फोकस और अधिक बढ़ेगा. उद्योग और व्यापारिक कार्यों को गति मिलेगी, जिसमें वरिष्ठों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. वाणिज्यिक मामलों में आप निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. प्रबंधन व व्यवस्था पर विशेष जोर देंगे. करियर के मोर्चे पर आपके निर्णय अत्यंत प्रभावी सिद्ध होंगे, जिससे प्रतिभा प्रदर्शन में निखार आएगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6, 7, 8 और 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूखे मेवे व मिश्री बांटें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
मिथुन राशि:
आज आपको सबका साथ और समर्थन प्राप्त होगा, जिससे हितलाभ बढ़ाने के प्रयासों को बल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में पेशेवरों का समर्थन रहेगा . भाग्य का साथ मिलने से नेतृत्व क्षमता निखर कर सामने आएगी. आप अनुभवियों की सलाह लेकर साहस और पराक्रम के साथ नवीन गतिविधियों को गति देंगे. कारोबार में सकारात्मकता बनी रहेगी और नीतिगत मामलों में निरंतरता रहेगी.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 5, 7 और 8
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें. मेवे-मिश्री बांटें.
कर्क राशि:
महत्वपूर्ण कार्यों को आज दोपहर तक पूरा कर लेने का प्रयास करें. व्यक्तिगत चर्चाओं में उतावली न दिखाएं. वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखना आवश्यक है. योजनाओं में निरंतरता बनाए रखें. अनुबंधों के मामले में विशेष सजगता बरतें. उद्योग और व्यापार में तार्किकता पर जोर दें, हालांकि परिस्थितियां सामान्य बनी रहेंगी. वित्तीय लेनदेन में आज आकस्मिकता बनी रह सकती है, इसलिए किसी भी प्रकार की ठगी या नुकसान से बचने के लिए स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें.
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2 और 7
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. "ॐ सूर्याय नमः आदित्याय नमः" का जाप करें. वचन पालन रखें.
सिंह राशि:
दोपहर के बाद का समय आपके लिए अधिक सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. साझा कार्यों में सुधार होगा और कामकाज के प्रदर्शन में बढ़त बनी रहेगी. बड़ी सोच के साथ काम लेने से आप महत्वपूर्ण फैसले ले सकेंगे. टीम भावना के साथ काम करने से कार्यस्थल पर आपकी जगह मजबूत होगी और योग्य व्यक्तियों को आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 7 और 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्रों का जाप करें. सहयोग की भावना बनाए रखें.
कन्या राशि:
आज आवश्यक कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दें. कामकाज के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने से बचना होगा. कार्यक्षेत्र में स्पष्टता आएगी. सहकर्मियों का साथ आपको आगे बढ़ाएगा. सेवाक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन अतिउत्साह में आकर कोई जोखिम भरा कार्य न करें. आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें क्योंकि विरोधियों की सक्रियता बनी रह सकती है.
शुभ रंग: अंजीर समान
शुभ अंक: 1, 5 और 7
आज का उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूखे मेवे व मिश्री बांटें.
तुला राशि:
पेशेवरों से मेलजोल बढ़ाना आज आपके लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा. विभिन्न मामले आपके पक्ष में बनेंगे और आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. अवसरों को भुनाने में आप सबसे आगे रहेंगे और शुभ कार्यों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में प्रलोभन से बचें और प्रबंधन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें. वित्त प्रबंधन पर फोकस करने से लाभ की स्थिति संवरेगी और आप सहज भाव से आगे बढ़ेंगे.
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 6, 7 और 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूखे फल व मेवे का प्रसाद बांटें. भरोसा बनाए रखें.
वृश्चिक राशि:
जरूरी गतिविधियों को दोपहर तक निपटाने की कोशिश करें . आवश्यक कार्यों पर अपना फोकस बढ़ाएं. परिचित वर्ग और सहयोगी आपके काम में मददगार साबित होंगे. कामकाज में जल्दबाजी न दिखाएं. बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें. व्यक्तिगत मामलों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता बनी रहेगी. वरिष्ठों के प्रति समर्पित रहकर आप व्यवस्था को बल देंगे. पेशेवर हितलाभ संवरेंगे और आप अपनी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 7 और 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्य मंत्रों का जाप करें. कार्यों में पहल बनाए रखें.
धनु राशि:
आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहने से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखना और प्रतिभा प्रदर्शन पर जोर देना आज आवश्यक है. वाणिज्यिक विषयों में तेजी बनी रहेगी. संपर्क संवाद का दायरा बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. चर्चाओं में आपको सफलता मिलेगी. व्यावसायिक लक्ष्यों पर आपका फोकस बढ़ेगा. आप करियर को नई दिशा देने में सफल होंगे.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 1, 3, 7 और 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. मिश्री और सूखे मेवों का प्रसाद बांटें. भेंटवार्ता बनाए रखें.
मकर राशि:
जीवन के हर क्षेत्र में आज अपेक्षित परिणाम मिलने के योग हैं. समय की शुभता का लाभ उठाते हुए आप सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे. घर और बाहर उत्सव जैसा माहौल रहेगा . महत्वपूर्ण आयोजनों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. आप करियर व व्यापार के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे. श्रेष्ठ प्रदर्शन से आप सभी को प्रभावित करेंगे
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7, 8 और 9
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. नवाचार बढ़ाएं.
कुंभ राशि:
समय की चाल आपके लिए निरंतर अनुकूल बनी हुई है. महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर के बाद करने पर सफलता की संभावना अधिक रहेगी. रचनात्मक विषयों में आप बेहतर रहेंगे और योजनाओं के अनुरूप कार्यगति को बनाए रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ने से आपके आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा. आधुनिक प्रयासों को गति दें और पेशेवर मामलों में सामंजस्य बनाकर चलें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 7 और 8
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. धैर्य बनाए रखें.
मीन राशि:
सभी आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा करने का प्रयास करें . मामले को लंबित रखने से बचें. लेनदेन और निवेश के मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी. बड़ों की आज्ञा का पालन करें और न्यायिक मामलों में सजगता बनाए रखें. खर्च और निवेश पर नियंत्रण रखना आज की मुख्य आवश्यकता है. करियर और व्यापार में आपका प्रभाव बना रहेगा.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 1, 3 और 7
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूखे मेवों का प्रसाद बांटें. दान-धर्म पर फोकस रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा