Aaj ka Rashifal 7 नवंबर 2026: कुंभ राशि वालों के हाथ लगेगा पैसा, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 7 नवंबर 2026, Horoscope Today: यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है.  व्यापार से जुड़े जरूरी काम पूरे होंगे.  बातचीत में संयम रखें और कम बोलने का प्रयास करें.  

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

मेष राशि: आज का दिन हर काम सावधानी से करने का है.  किसी को पैसा उधार देने से बचें और बेवजह लोगों से उलझने की कोशिश न करें.  अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.  सेहत का ध्यान रखना होगा.  व्यापार में आज निवेश बढ़ाने से बचें.  धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा.

 शुभ रंग- केसरिया.  उपाय- गाय को रोटी खिलाएं. 

Advertisement

वृष राशि: आज जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.  मान-सम्मान मिलेगा और अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे.  धन निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें.  अपनी सोच सकारात्मक रखें.  व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी.  क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.  

शुभ रंग- हल्का पीला.  उपाय- मां लक्ष्मी की आरती करें. 

मिथुन राशि: आज करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे.  आपकी बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ेगी.  धन प्राप्ति के योग हैं.  प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बन सकती है.  रिश्तेदारों के साथ संबंधों में तनाव न बढ़ने दें.  व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है.  आलस्य से बचें और समय का सही उपयोग करें.  

शुभ रंग- सफेद.  उपाय- भगवान विष्णु की आरती करें. 

कर्क राशि: आज आपकी कार्यकुशलता का पूरा लाभ मिलेगा और जरूरी काम समय पर पूरे होंगे.  समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और घर में खुशी का माहौल रहेगा.  पैसों को लेकर अधिक चिंता न करें.  व्यापार में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें.  अहंकार से दूर रहें.

Advertisement

 शुभ रंग- क्रीम.  उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं. 

सिंह राशि: आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं.  वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मिलेगी.  हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.  यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है.  व्यापार से जुड़े जरूरी काम पूरे होंगे.  बातचीत में संयम रखें और कम बोलने का प्रयास करें.  

शुभ रंग- केसरिया.  उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें. 

कन्या राशि: आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपके काम समय पर पूरे होंगे.  कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं.  क्रोध पर नियंत्रण रखें और समय का सही उपयोग करें.  साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने से बचें.  व्यापार में लाभ की संभावना है.  धैर्य के साथ फैसले लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.

 शुभ रंग- सी ग्रीन.  उपाय- गरीबों को पीले फल दान करें. 

तुला राशि: आज अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है.  रिश्तों को संभालने और अपनों के साथ तालमेल बेहतर बनाने का समय है.  नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी नई योजना पर चर्चा हो सकती है.  विवाद और बहस से दूर रहें.  व्यापार में हर काम सावधानी से करें.  सेहत को नजरअंदाज न करें.  

शुभ रंग- सिल्वर.  उपाय- भगवान विष्णु की आरती करें. 

Advertisement

वृश्चिक राशि: आज धन लाभ के योग बन रहे हैं.  करियर को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं.  मित्रों की मदद से जरूरी काम पूरे होंगे.  परिवार में खुशहाली बढ़ेगी और पुराने अटके हुए काम गति पकड़ेंगे.  व्यापार में भी लाभ की स्थिति रहेगी.  क्रोध से बचें और बातचीत में संयम बनाए रखें.  

शुभ रंग- मरून.  उपाय- किसी गरीब को फल दान करें. 

धनु राशि: आज प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है.  करियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे और नए काम के बारे में विचार कर सकते हैं.  हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी संभव है.  किसी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें.  सेहत सामान्य रहेगी.  व्यापार में बड़े फैसले ले सकते हैं, लेकिन अहंकार से बचें.  

शुभ रंग- हल्का पीला.  उपाय- कन्याओं को कॉपी-पेन दान करें. 

मकर राशि: आज भाग्य का साथ मिलेगा और आपका पराक्रम बढ़ेगा.  उत्साह के साथ काम करेंगे और अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे.  जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.  व्यापार में धन लाभ के योग हैं.  आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.  

शुभ रंग- क्रीम.  उपाय- किसी गरीब को आटा दान करें. 

कुंभ राशि: आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है.  कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी.  खर्चों में कमी करने का प्रयास करें.  जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.  उधार के लेनदेन से बचना होगा.  व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें.  जल्दबाजी से बचें.  

Advertisement

शुभ रंग- सफेद.  उपाय- गाय को रोटी खिलाएं. 

मीन राशि: आज आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.  परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा.  जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें.  खानपान में लापरवाही न करें.  व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.  

शुभ रंग- हल्का पीला.  उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें. 

शनिवार का विशेष उपाय
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं:

शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. 

पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. 

हनुमान चालीसा का पाठ करें. 

जरूरतमंदों को काले तिल, उड़द की दाल और कंबल का दान करें. 

शनि के बीज मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' का 108 बार जाप करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »