मेष राशि: धन की स्थिति में होगा सुधार, व्यापार में बनी रहेगी अनुकूल स्थिति
मेष राशि के जातकों की धन की स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा. आज धैर्य से काम करने का दिन है. अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें.
विदेश से संबंधित कार्य आसानी से बनेंगे. हालांकि, शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी. व्यापार के मामले में परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 9
शुभ रंग (Lucky Color): लाल
आज का उपाय (aaj ke upay): हनुमान जी की आरती करें.
वृष राशि: दूर होगी मन की चिंता, व्यापार में बन रहे लाभ के मजबूत योग
वृष राशि के जातकों के मन में चल रही चिंता दूर होगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. परिवार से संबंधित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे.
मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. किसी भी मामले में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. व्यापार में बड़ा लाभ होने का मजबूत योग बन रहा है.
शुभ अंक (Lucky Number): 6
शुभ रंग (Lucky Color): गुलाबी
आज का उपाय (aaj ke upay): दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मिथुन राशि: नौकरी में मिलेगा प्रमोशन का अवसर, मजबूत होगी व्यापारिक स्थिति
मिथुन राशि के जातकों के लिए काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का समय है. धन लाभ के कई नए अवसर प्राप्त होंगे.
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का योग बन रहा है. व्यापार से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और सेहत पूरी तरह ठीक रहेगी. व्यापार में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 5
शुभ रंग (Lucky Color): केसरिया
आज का उपाय (aaj ke upay): हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें.
कर्क राशि: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, करियर पर दें विशेष ध्यान
कर्क राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. हालांकि, खर्चों में कुछ वृद्धि हो सकती है. लंबी दूरी की यात्रा से लाभ के अवसर बनेंगे.
मन में नकारात्मक विचारों को जगह बिल्कुल न दें. करियर पर ध्यान देने का समय है. व्यापार से जुड़े सभी कार्य सुचारू रूप से बनेंगे.
शुभ अंक (Lucky Number): 2
शुभ रंग (Lucky Color): औरेंज आजर
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब व्यक्ति को भोजन दान करें.
सिंह राशि: हर काम सावधानी से करें, उधारी के लेनदेन से बचें
सिंह राशि के जातक हर कार्य पूरी सावधानी से करें. किसी से भी पैसा उधार न लें. लंबी दूरी की यात्रा करने से आज परहेज करें.
मन की टेंशन दूर होगी और रिश्तेदारों से सुखद मुलाकात होगी. व्यापार के क्षेत्र में थोड़े नुकसान की आशंका बनी हुई है, इसलिए सतर्क रहें.
शुभ अंक (Lucky Number): 1
शुभ रंग (Lucky Color): सिंदूरी आजर
आज का उपाय (aaj ke upay): हनुमान चालीसा का पाठ करें.
कन्या राशि: मिलेंगे काम के अच्छे परिणाम, पढ़ाई में मिलेगी बड़ी सफलता
कन्या राशि के जातकों को अपने काम के अच्छे परिणाम मिलेंगे. धन लाभ का मजबूत योग बन रहा है. पढ़ाई-लिखाई से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी.
प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में बड़ा लाभ मिलेगा. बातचीत में विनम्र व्यवहार बनाए रखें. व्यापार से जुड़े सभी प्रयास सफल होंगे.
शुभ अंक (Lucky Number): 5
शुभ रंग (Lucky Color): लाल
आज का उपाय (aaj ke upay): हनुमान जी को फल का भोग लगाएं.
तुला राशि: लड़ाई-झगड़ों से बनाएं दूरी, व्यापार में रखें पूरी सतर्कता
तुला राशि के जातक किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करने से बचें. मन में नकारात्मक विचार न पालें और उधारी के लेनदेन से दूर रहें.
पुरानी बीमारी या रोग से छुटकारा मिलेगा. बड़े फैसले लेने में कोई देरी न करें. व्यापार के मामले में हर कदम पूरी सावधानी के साथ उठाएं.
शुभ अंक (Lucky Number): 6
शुभ रंग (Lucky Color): गुलाबी
आज का उपाय (aaj ke upay): दुर्गा जी की आरती करें.
वृश्चिक राशि: प्लानिंग से काम करने पर मिलेगी सफलता, बढ़ेगी नेतृत्व क्षमता
वृश्चिक राशि के जातकों को पूरी प्लानिंग के साथ काम करना होगा. आपकी नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी.
किसी कार्य को लेकर मन में थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन मित्रों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा. सरकार से संबंधित रुके काम बनेंगे. व्यापार के क्षेत्र में और अधिक मेहनत की आवश्यकता है.
शुभ अंक (Lucky Number): 9
शुभ रंग (Lucky Color): हल्का लाल
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब व्यक्ति को भोजन दान करें.
धनु राशि: प्रॉपर्टी के कार्यों में मिलेगी सफलता, होगी व्यापार में तरक्की
धनु राशि के जातकों के प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य आसानी से बनेंगे. अपने व्यवहार में पूरी विनम्रता बनाए रखें.
कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी और धन प्राप्ति का योग बन रहा है. आलस्य के कारण किसी काम को न टालें. व्यापार में अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 3
शुभ रंग (Lucky Color): हल्का पीला
आज का उपाय (aaj ke upay): गाय को श्रद्धापूर्वक रोटी खिलाएं.
मकर राशि: तेजी से पूरे होंगे कार्य, खुलेंगे धन लाभ के नए रास्ते
मकर राशि के जातकों के लिए तेजी से काम करने का दिन है. कोई नया हुनर सीखने का बेहतरीन मौका प्राप्त होगा.
अचानक धन लाभ के कई नए रास्ते खुलेंगे. हालांकि, रिश्तेदारों से कुछ मतभेद हो सकता है. सेहत को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है. व्यापार में लाभ का योग बना हुआ है.
शुभ अंक (Lucky Number): 8
शुभ रंग (Lucky Color): क्रीम
आज का उपाय (aaj ke upay): पक्षियों को दाना खिलाएं.
कुंभ राशि: पारिवारिक सलाह से बनेंगे काम, जीवनसाथी संग बढ़ेगी मधुरता
कुंभ राशि के जातक परिवार की सलाह लेकर ही बड़े फैसले करें. काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी. अपनी वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें.
धन कमाने के लिए किए गए प्रयास पूरी तरह सफल होंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और व्यापार में अच्छा लाभ होगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 8
शुभ रंग (Lucky Color): केसरिया
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब व्यक्ति को फल दान करें.
मीन राशि: सीनियर अधिकारियों से मिलेगा सहयोग, बढ़ेगा मान-सम्मान
मीन राशि के जातकों को काम में अपनी मेहनत और बढ़ानी होगी. सीनियर अधिकारियों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.
समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. बीमारी से राहत मिलेगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. व्यापार के मामले में स्थितियां पहले से काफी बेहतर होंगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 3
शुभ रंग (Lucky Color): मरून
आज का उपाय (aaj ke upay): किसी गरीब व्यक्ति को भोजन दान करें.
प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी