Advertisement

धर्म

जुलाई के पहले सप्ताह इन 4 राशियों का चमक सकता है भाग्य

aajtak.in
  • 29 जून 2020,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST
  • 1/13

नया सप्ताह शुरू हो चुका है और इसके आखिरी पांच दिन जुलाई के पहले सप्ताह का हिस्सा होंगे. नया सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. कई लोगों की राशि में धन लाभ के योग हैं और कई तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, मिथुन, कर्क, कन्या और कुंभ राशि के लिए नया सप्ताह ज्यादा शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए नया सप्ताह बढ़िया गुजरेगा और किन लोगों के सामने कठिनाइयां हो सकती हैं?

  • 2/13

मेष- कर्मठता पर भरोसा बढ़ाता आया सप्ताह सावधानी से आगे बढ़ने का संकेतक है. उपलब्धियों को साझा करने के अवसर बनेंगे. अपनों के संग हर्ष आनंद से समय बीतेगा. खानपान संवरेगा. अच्छे होस्ट बने रहेंगे. उत्सव से जुड़ेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में करें. बड़ो की अनदेखी न करें.

  • 3/13

वृष- मनोत्साह बढ़ाता आया सप्ताह मिश्रित फलकारक है. कार्यगति बढ़ाने पर जोर दें. व्यक्तिगत उपलब्धियों को बल मिलेगा. लेन देन में स्पष्टता रखें. पेशेवरता को बल मिलेगा. दाम्पत्य में मधुरता रहेगी. नवीनता पर जोर देंगे. बंधुजनों से भेंट मुलाकात होगी. निजी मामलों में धैर्य रखें.

Advertisement
  • 4/13

मिथुन- परिवार में आनंद के अवसर बढ़ाता आया सप्ताह धैर्य से सफलता का सूचक है. करियर कारोबार से जुड़े मामलों को पूर्वार्ध में पूरा करने की कोशिश करें. आय के साथ व्यय बढ़ने के संकेत हैं. रिश्तों को महत्व देंगे. विपक्ष सक्रियता दिखाएगा. सेहत पर ध्यान दें. वाणी व्यवहार में संतुलन रखें.

  • 5/13

कर्क- सूचना संपर्क को बल देता आया सप्ताह निजता को बल देने वाला है. जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार का लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में तेजी आएगी. अवसरों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय दें. प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे. मध्य में धैर्य विवेक से काम लें. साझेदारी में स्पष्टता रखें.

  • 6/13

सिंह- रक्त संबंध संवारता आया सप्ताह आवश्यक कार्यों को गति देने में सहायक है. भाग्य के साथ कर्म का समावेश सफलता की नई कहानी लिखेगा. योजनाओं पर अमल बढ़ाएं. आत्मविश्वास से अपनी बात रखें. सभी का सहयोग मिलेगा. पूर्वार्ध प्रशासन प्रबंधन पर जोर देने वाला.

Advertisement
  • 7/13

कन्या- सृजनात्मकता बढ़ाता आया सप्ताह श्रेष्ठ प्रयासों में सहायक है. बौद्धिक प्रयासों को बल मिलेगा. आत्म अनुशासन के साथ अकेले ही आगे बढ़ेंगे. आकस्मिक सफलता की संभावना बनी हुई है. समय उत्तरोत्तर बेहतर होगा. लंबित योजनाओं में तेजी लाएं. सक्रियता दिखाएं.

  • 8/13

तुला- रिश्तों में शुभता भरता आया सप्ताह शीतलता और सृजतनात्मकता का संवाहक है. अपनों से अवरोध और मतभेद दूर होंगे. आवश्यक कार्यों को समय से पहले पूरा करने की सोच रखें. सभी का सहयोग बना रह सकता है. खानपान पर ध्यान देंगे. नीति निमयों का सम्मान करें.

  • 9/13

वृश्चिक- आय व्यय बढ़ाता आया सप्ताह निरंतरता बनाए रखने में सहायक है. साहस पराक्रम बना रहेगा. अवरोध स्वतः दूर होते नजर आएंगे. अनुकूलता का स्तर उत्तरोत्तर बढ़त पर रहेगा. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर करते रहेंगे. खर्च पर नियंत्रण रखें. व्यर्थ चर्चा से दूरी रखें. उत्तरार्ध अधिक शुभ.

Advertisement
  • 10/13

धनु- प्रबंधन प्रशासन संग तालमेल बढ़ाता आया सप्ताह शुभफलकारक है. आवश्यक कार्यों को पूर्वार्ध में पूरा कर लेने की सोच रखें. उत्तरार्ध में विपक्ष सक्रियता दिखा सकता है. पेशेवरता और स्थिरता बनाए रखें. आवश्यक कार्यों में ढिलाई से बचें. लेन देन में जल्दबाजी न दिखाएं. कार्यक्षेत्र में फोकस बढ़ाएं.

  • 11/13

मकर- भाग्यवर्धक सप्ताह है. जिम्मेदारियों की अधिकता अनुभव करेंगे. व्यक्तिगत मामलों में सहजता बढ़ेगी. अपनों का सहयोग बढ़ेगा. प्रेम संबंध बेहतर होंगे. प्रियजन से भेंट के अवसर बन सकते हैं. मित्र सहयोगी होंगे. अति उत्साह से बचें. सप्ताहांत में धैर्य और धर्म पर जोर दें.

  • 12/13

कुंभ- स्वार्थ और संकीर्णता को दूर करता आया सप्ताह उत्तरोत्तर शुभता का संचारक है. कार्य व्यापार में शुभता बढ़ेगी. व्यक्तिगत मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी. भौतिकता पर जोर रहेगा. आवश्यक कार्यों में अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें. रिश्तों को सम्मान दें. खर्च पर नियंत्रण कठिन होगा.

  • 13/13

मीन- साझा मामले बनाता आया सप्ताह सहज गति से आगे बढ़ने का संकेतक है. शुरूआत साधारण रह सकती है. सबके प्रति आदर और सम्मान का भाव रखें. सामाजिक सरोकारों से यथासंभव जुड़ने की सोच रहेगी. बंधुत्व को बल मिलेगा. मध्य से भाग्य सहयोगी रहेगा. आलस्य और अनदेखी से बचें.

Advertisement
Advertisement