Advertisement

धर्म

जन्म के साल से जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा 2020

aajtak.in
  • 04 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST
  • 1/14

चीन में नए साल की शुरुआत 25 जनवरी से हुई है. यहां के प्रसिद्ध ज्योतिष सो मैन फुंग पीटर ने चाइनीज राशिफल के आधार पर पूरे साल का हाल बताया है. 60 साल के पीटर फेंगशुई शास्त्र के भी जानकार हैं और फेस रीडिंग भी करते हैं. चीन का राशिफल इंसान और जानवरों के बीच संबंध को बताता है.

  • 2/14

चीनी राशिफल में 12 चीनी राशियां वर्षों में बंटी हुई हैं. इसके अनुसार हर व्यक्ति के जन्म के वर्ष को किसी ना किसी जानवर के समान बताया गया है और यही जानवर आपका स्प्रिट एनिमल कहलाता है. चीनी राशिफल के अनुसार, चूहा (रैट), बाघ (टाइगर), ड्रैगन, खरगोश (रैबिट), सांप (स्नेक), बन्दर (मंकी), मुर्गा (रूस्टर), कुत्ता (डॉग), घोड़ा (हॉर्स), भेड़ (शीप) और सुअर (पिग) 12 राशियां हैं. आइए जन्म के वर्ष से जानते हैं पूरे साल का राशिफल

  • 3/14

चूहा (रैट)-1912, 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020

अगर आप रोमांटिक रिश्ते की तलाश में है तो आपके लिए अच्छी खबर है. प्यार के मामले में 4 अप्रैल, 2020 तक आपको भाग्य का साथ मिलेगा. मई के महीने में आपको जो रिश्ता बनेगा वो आपके साथ जीवन भर रहेगा. इस साल आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं. किसी तरह दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है. आपको पैसे बचाने पर ध्यान देना चाहिए खासतौर से अगर आप अपना काम करते हैं तो. आवेग में आकर चीजों को छोड़ने की बजाय सोचसमझ कर कोई फैसला लें.

Advertisement
  • 4/14

बैल(ऑक्स)- 1913, 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009

बैल के वर्ष में पैदा हुए लोगों के लिए ये पूरा साल बड़े आराम से बीतेगा.  इस साल आपके जीवन में कुछ खास बदलाव नहीं आएंगे हालांकि भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. उम्र से बड़े और अनुभवी वयक्ति की सलाह आपके काम आएगी. सोचसमझ कर लोगों पर भरोसा करें. कोई डील साइन करने से पहले उसके बारे में ठीक से जान लें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है.

  • 5/14

बाघ (टाइगर)- 1914, 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010

इन वर्षों में पैदा हुए लोग इस साल खूब यात्राएं करेंगे. इस साल आपको अपने मानसिक सेहत का ध्यान रखना होगा. आपका मूड बेवजह खराब हो जाता है जिसकी वजह से आप गलत फैसले ले लेते हैं इसलिए मूज सही रखने की जरूरत है. बिना किसी कारण उदास महसूस करेंगे. 2020 में जो लोग पैदा होने वाले हैं उनकी किस्मत बुलंदिया छुएगी.

  • 6/14

खरगोश (रैबिट)- 1915, 1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011

खरगोश के साल में पैदा हुए लोगों का पिछला साल प्यार के मामले में शानदार रहा है. इस साल भी आपके आपसी रिश्ते में सुधार आएगा और पहले से ज्यादा प्यार बढ़ेगा. रिश्तों में सकारात्मकता आएगी और इस साल आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं. अगर आप शादी करने की सोच रहे हैं तो इससे बढ़िया साल कुछ और नहीं हो सकता. किसी महिला की सलाह काम आएगी.

Advertisement
  • 7/14

ड्रैगन- 1916, 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012

रिश्ते के मामले में पिछला साल बहुत अच्छा था जिसका असर आप पर अप्रैल 2020 तक रहेगा. लोगों की बुराइयां और बेवजह की गॉसिप करने से बचें. अगर किसी से बहस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो अच्छा होगा कि आप उस जगह से हट जाएं. सोशल लाइफ में लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा. अगर आप नौकरी करते हैं तो इस साल आपका प्रमोशन हो सकता है.

  • 8/14

सांप (स्नेक)- 1917, 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013

पिछला साल आपके लिए बहुत अस्थिरता और बदलाव से भरा हुआ था जो इस साल भी अप्रैल तक जारी रहेगा. अच्छी बात ये है कि इस साल भाग्य आपका साथ देगा. अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में है तो इस साल आपका भाग्योदय होगा. इस साल आपको खूब मेहनत करनी होगी और आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा. धन के मामले में ये साल अच्छा रहेगा, उधार लेने से बचें.

  • 9/14

घोड़ा (हॉर्स)- 1918, 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014

यह साल आपके लिए थोड़ा संघर्ष से भरा रहेगा हालांकि जिन लोगों का जन्म सर्दियों के मौसम में हुआ है उनके लिए घबराने वाली बात नहीं है. इस साल आपके रिश्ते में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे. प्यार, शादी, ब्रेकअप के अनुभव से गुजरेंगे. धन के मामले में आपको इस साल ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है. बेवजह खर्च न करें.

Advertisement
  • 10/14

भेड़ (शीप)- 1919, 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015

इस साल किसी तरह की बेहसबाजी और गॉसिप से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा. समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराते रहें खासतौर से महिलाएं. इस साल लकी स्टार्स आपके साथ हैं जिनका पूरा फायदा आपको मिलेगा. किसी से अच्छी सलाह मिलेगी जो आपके काम आएगी.

  • 11/14

बन्दर (मंकी)- 1920, 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016

इन सालों में पैदा हुए लोगों का साल 2020 बहुत ही शांति से गुजरेगा. इस साल आपके रिश्ते अच्छे से चलेंगे और जीवन में स्थिरता आएगी. इस साल आप कार्यक्षेत्र में आगे की तरफ बढ़ेंगे. लंबे समय से जिस जॉब की तलाश में हैं वो इस साल मिल जाएगी.  धन के मामले में कुछ हानि हो सकती है. सोचसमझ कर निवेश करें.

  • 12/14

मुर्गा (रूस्टर)- 1921, 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017

रिश्तों के मामले में ये साल आपके लिए लाजवाब रहने वाला है. अगर पहले से ही किसी रिश्ते में हैं तो इस साल उस रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जा सकते हैं. भाग्य साथ है और करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में अपनी इच्छाओं को दबाएं नहीं. स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.

  • 13/14

कुत्ता (डॉग)- 1922, 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018

इस साल आप किसी खास व्यक्ति से मिलेंगे. ये साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा और आप स्थायी जीवन बिताएंगे. आपने पिछले साल बहुत मेहनत किया और 2020 में आपको उन सारी मेहनत का परिणाम मिलेगा. इस साल आपको बस आराम करने और खुद पर ध्यान देने की जरूरत है. जॉब में प्रमोशन मिल सकता है.

  • 14/14

सुअर (पिग)- 1923, 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019

2019 आपके लिए अच्छा साल नहीं रहा था हालांकि ये साल आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा. खासतौर से आपको अपने रिश्तों और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा. आप लोगों से आसानी से घुलमिल जाते हैं जिसका फायदा आपको मिलेगा. अपने सामानों को ठीक से रखें. थोड़े समय के लिए किसी के साथ प्यार के रिश्ते में रह सकते हैं.

Advertisement
Advertisement