नए साल की शुरुआत हो चुकी है और 2020 को लेकर सभी लोग बहुत उत्साहित हैं. नए साल की तरफ लोग बहुत आशा से देखते हैं. इस साल को लेकर तरह-तरह की भविष्यवाणियां की जा चुकी हैं. इस साल 6 ग्रहण लगेंगे और कई ग्रहों के गोचर होंगे. लोगों के जीवन पर इन सबके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ेंगे.
भविष्यवक्ताओं की मानें तो 2020 में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. ज्योतिष के हिसाब से इस साल की कुछ खास तारीखों पर ग्रहों की अदलाबदली का असर उस ग्रहों की राशि के लोगों पर पड़ेगा. इन राशि के लोगों को इन तारीखों पर खास सावधानियां बरतनी होंगी.
पंडित अरुणेश कुमार से जानते हैं कि साल 2020 में सबसे खराब तारीख कौन सी हैं और वो किन राशि के लोगों पर असर डालेंगीं.
12 जनवरी
इस दिन बुध, शनि और प्लूटो एक साथ मकर राशि में आएंगे. ये योग 10 जनवरी को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के ठीक बाद बन रहा है. इस दिन मकर राशि वालों की कोई चोरी पकड़ी जा सकती है. आपके जीवन में प्रेम त्रिकोण बन सकता है या फिर कोई ऐसी घटना घट सकती हैं जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा.
23 मार्च
इस दिन मकर राशि में मंगल और प्लूटो साथ आ रहे हैं. आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा सावधानी बरतनी होगी. ऑफिस में किसी सहकर्मी या साथी से इतनी अनबन हो सकती है उसके साथ आपके रिश्ते पूरी तरह से खराब हो जाएंगे. 23 मार्च की शाम तक आप किसी बात से इतने ज्यादा आहत हो सकते हैं कि आप रोने लगेंगे.
31 मार्च
इस दिन मंगल और शनि ग्रह एक साथ कुंभ राशि में आ रहे हैं. इस दिन आपके साथ कोई अनोखी घटना हो सकती है. आज के दिन कुछ ऐसा होगा कि अच्छाई, बुराई और बदसूरती को लेकर आपकी सोच बदल जाएगी.
13 जून
आज के दिन मीन राशि में मंगल और नेप्चून एक साथ आ रहे हैं. ये दोनों ग्रह जब एकसाथ आते हैं तो एक-दूसरे की ऊर्जा को खत्म कर देते हैं. इन दोनों का साथ आना अच्छा नहीं माना जाता है. इस दिन मीन राशि के लोग किसी भी दिशा में आगे नहीं बढ़ सकेंगे और जीवन के हर क्षेत्र में खुद को असहाय महसूस करेंगे.
13 अगस्त, 9 अक्टूबर और 23 दिसंबर
इन तारीखों में मंग्रह ग्रह मेष राशि में और प्लूटो मकर राशि में आएगा जिसका असर ये दो राशि वाले अपने ऊपर महसूस कर सकेंगे. इस दौरान आपमें एक तरह की बेचैनी रहेगी और आप काम से लेकर रिश्तों तक में स्वार्थी हो जाएंगे.
21 दिसंबर
इस दिन बृहस्पति और शनि कुंभ राशि में आने का संयोग बना रहे हैं. ये संयोग हर 19 साल बाद होता है और इनका एक साथ आना घातक माना जाता है. ऐसी स्थिति में इन राशि के लोगों का भविष्य असमंजस में पड़ सकता है. इस दिन आपके पार्टनरशिप में भी तनाव आ सकता है.
31 दिसंबर
इस दिन शुक्र ग्रह धनु राशि के लोगों पर खास प्रभाव डालेगा. 31 दिसंबर को इस राशि के लोगों को खुद को प्रेम और धन के मामले में फंसा हुआ पाएंगे. आप एक बार फिर अतीत में जाकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं.