पिछले दस दिनों से पूरे देश में गणेश उत्सव की जो धूम थी, उसका आज समापन हो रहा है. अनंत चतुर्दशी के इस पावन अवसर पर भक्त भारी मन से अपने प्यारे बप्पा को विदाई दे रहे हैं. मुंबई, पुणे और देश के अलग-अलग हिस्सों में गणपति विसर्जन की भव्य तैयारियां चल रही हैं. लालबागचा राजा से लेकर पुणे के प्रसिद्ध दगडूसेठ हलवाई गणपति तक, हर जगह भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है. \