नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 3 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत सावन के पहले सोमवार के साथ होने जा रही है. टैरो कार्ड रीडर्स की मानें तो यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है. जबकि कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर सावधानी के साथ कार्य करने होंगे. आइए जानते हैं कि अगस्त का यह नया सप्ताह करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक दृष्टि से सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि: Five of Swords, Page of Pentacles
इस सप्ताह छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है. गुस्से पर काबू रखें. रिश्तों में प्यार और समझ बनाए रखें. पैसों के मामले में सोच-समझकर निवेश करें. बजट बनाकर चलें. ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं. सेहत अच्छी रखने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं.
वृषभ राशि: Five of Wands, the Chariot
पारिवारिक मामलों को लेकर जीवनसाथी से बहस हो सकती है. खुलकर बात करें. इससे रिश्ते मजबूत होंगे. पैसों के मामले में फिजूल खर्च से बचें. नई साझेदारी शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच लें. ध्यान और मेडिटेशन मानसिक शांति देंगे.
मिथुन राशि: Two of Cups, The Temperance
प्रेम और वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें. बचत पर ध्यान दें. नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे अच्छे अवसर मिल सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी. संतुलित दिनचर्या बनाए रखें.
कर्क राशि: Seven of Pentacles, Strength
घर का माहौल शांत रखने की कोशिश करें. गुस्से से नुकसान हो सकता है. आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं. वाहन खरीदने का विचार बन सकता है. नौकरी को लेकर चिंता बनी रह सकती है. ज्यादा तनाव न लें. ब्लड प्रेशर और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
सिंह राशि: The Chariot, The Hierophant
प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे. परिवार में बातचीत से समस्याएं सुलझेंगी. लंबे समय के निवेश के लिए समय अच्छा माना गया है. नौकरी और कारोबार में सम्मान मिलने के योग हैं. मौसम बदलने से होने वाली बीमारियों से बचें. नियमित व्यायाम करें.
कन्या राशि: Nine of Swords, Six of Pentacles
जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है. इससे रिश्ते मजबूत होंगे. पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है. नई संपत्ति या वाहन खरीदते समय सावधानी रखें. ऑफिस में टीमवर्क से सफलता मिलेगी. तनाव कम रखें और पूरी नींद लें.
तुला राशि: Four of Pentacles, The Sun
रिश्तों में प्यार और सहयोग बढ़ेगा. अहंकार से दूर रहें. पैसों के मामले में सुरक्षित निवेश करें. बजट बनाकर चलें. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के संकेत मिल सकते हैं. कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा. खानपान और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
वृश्चिक राशि: The Hermit, Seven of Swords
रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं. खुलकर बात करें. इससे विश्वास बढ़ेगा. अनावश्यक खर्च से बचें. इस समय संपत्ति की खरीद-बिक्री से दूरी रखना बेहतर रहेगा. काम को टालें नहीं. शरीर और मन दोनों को आराम दें.
धनु राशि: The Emperor, Seven of Wands
प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है. परिवार का साथ मिलेगा. आय में थोड़ा सुधार हो सकता है. खर्च सोच-समझकर करें. ऑफिस की राजनीति से दूर रहें. नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन आपको फिट रखेगा.
मकर राशि: The Judgment, Three of Cups
प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. परिवार के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान निकालें. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. दोस्तों और परिवार की सलाह फायदेमंद रहेगी. करियर में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी.
कुंभ राशि: Seven of Wands, The Devil
रिश्तों में साफ और ईमानदार बातचीत करें. इससे पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में किसी पुराने निवेश या पुराने दोस्तों की मदद से लाभ मिल सकता है. काम का दबाव बढ़ सकता है. नई हेल्थ रूटीन शुरू करने का अच्छा समय है.
मीन राशि: Temperance, Nine of Swords
प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें. धैर्य रखने से रिश्ते मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों को अच्छे संकेत मिल सकते हैं. आय और खर्च दोनों बने रहेंगे. इसलिए संतुलन जरूरी है. करियर में नए फैसले सोच-समझकर लें. मानसिक शांति बनाए रखें और वर्तमान पर ध्यान दें.
aajtak.in