जून माह का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 22 जून से लेकर 28 जून तक रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में मंगल वृष राशि में, सूर्य-बुध मिथुन राशि, गुरु-शुक्र कर्क राशि, चंद्रमा-केतु सिंह राशि, राहु कुंभ राशि और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि नए सप्ताह में ग्रहों की इस स्थिति का सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाने का है. नौकरी और व्यापार में पूरी लगन से काम करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. किसी भी बड़े निवेश का फैसला जल्दबाजी में न करें. परिवार के सदस्यों की सलाह को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है. आंखों से जुड़ी परेशानी होने की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें.
महत्वपूर्ण दिन: मंगलवार
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए सप्ताह शुभ संकेत लेकर आया है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल हो सकते हैं. नौकरी करने वालों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें. संक्रमण संबंधी बीमारियों से बचाव करना जरूरी रहेगा.
महत्वपूर्ण दिन: शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर होगी. महत्वपूर्ण निर्णय बुधवार को लेना लाभकारी रहेगा. अहंकार से बचना इस सप्ताह सबसे जरूरी सलाह है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
महत्वपूर्ण दिन: बुधवार
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को पूरे सप्ताह धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है. नौकरी और व्यापार में किसी भी तरह की जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना बनेगी.
महत्वपूर्ण दिन: सोमवार
शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की मानसिक चिंता कम होगी और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें और यदि कोई दवा चल रही है तो समय पर लेते रहें.
महत्वपूर्ण दिन: मंगलवार और बुधवार
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत दे रहा है. प्रोफेशन में नए अवसर मिल सकते हैं. जल्दबाजी से बचते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
महत्वपूर्ण दिन: बुधवार
शुभ रंग: हरा
उपाय: प्रतिदिन भगवान कृष्ण की आरती करें.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ानी होगी. रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. मसालेदार भोजन से दूरी बनाए रखें.
महत्वपूर्ण दिन: शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. यात्रा करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. हालांकि, कर्ज लेकर नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. खानपान का विशेष ध्यान रखें.
महत्वपूर्ण दिन: मंगलवार
शुभ रंग: लाल
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह करियर में सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है. आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास रंग लाएंगे. धार्मिक यात्रा या धार्मिक कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.
महत्वपूर्ण दिन: बृहस्पतिवार
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवाद से बचना चाहिए. व्यापारियों को अपने काम में अधिक समय देना होगा. काम टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है.
महत्वपूर्ण दिन: बृहस्पतिवार
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: प्रतिदिन भगवान कृष्ण की आरती करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मान-सम्मान मिलेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए नई स्किल सीखने की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा. भावुक होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
महत्वपूर्ण दिन: शुक्रवार
शुभ रंग: सफेद
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह राहत भरा रह सकता है. परिवार की समस्याएं कम होंगी और रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के लिए तली-भुनी और ज्यादा मसालेदार चीजों से परहेज करना बेहतर रहेगा.
महत्वपूर्ण दिन: बृहस्पतिवार
शुभ रंग: पीला
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें.
aajtak.in