Vat Savitri Vrat Sanyog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 मई को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा. ज्योतिष गणना के मुताबिक, यह दिन बहुत ही विशेष माना जा रहा है. दरअसल, इस दिन शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, शनिश्चरी अमावस्या, शनिवार, दर्श अमावस्या तिथि- एक साथ इतने सारे संयोगों का निर्माण होने जा रहा है. ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि इतने असरदार और शुभ योग एक साथ बहुत कम देखने को मिलते हैं. इसी वजह से यह दिन पूजा-पाठ, दान और खास तौर पर शनि देव की आराधना के लिए भी बेहद अच्छा माना जा रहा है.
जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा का प्रभाव चल रहा है, उनके लिए 16 मई का दिन बहुत खास है. तो आइए जानते हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन बनने जा रहा शनि जयंती का संयोग किन राशियों के लिए लकी माना जा रहा है.
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह व्रत धैर्य और समझदारी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. दांपत्य जीवन में चल रही छोटी-मोटी तकरार खत्म हो सकती है. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. साथ ही जल्दबाजी में लिए जाने वाले फैसलों से बचने की सीख मिलेगी.
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के लिए यह व्रत आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक सुख देने वाला होगा. पति-पत्नी के बीच विश्वास मजबूत होगा. जीवन में आराम व संतुलन बढ़ेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं.
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह व्रत मानसिक शांति और कंफ्यूजन दूर करने वाला माना जाता है. रिश्तों में स्पष्टता आती है और संवाद बेहतर होता है. दांपत्य जीवन में समझ बढ़ती है.
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह व्रत अहंकार को कम कर रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद करेगा. दांपत्य जीवन में संतुलन आएगा. मान-सम्मान बढ़ेगा.
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह व्रत नकारात्मक विचारों को कम करने और रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करेगा. जीवन में धीरे धीरे स्थिरता आने लगेगी.
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के लिए यह व्रत सकारात्मक सोच और भाग्य का साथ दिलाने वाला होगा. दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. भविष्य को लेकर आत्मविश्वास मजबूत होगा.
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए यह व्रत जीवन में स्थिरता और राहत देने वाला है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. मानसिक तनाव कम होता है.
aajtak.in