Surya Nakshatra Gochar: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, इन 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस!

Surya Nakshatra Gochar: 11 मई को सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस महागोचर से इन 3 राशियों की किस्मत पलटने वाली है और बैंक बैलेंस में आएगा बंपर उछाल. कहीं आपकी राशि भी तो इसमें शामिल नहीं?

Advertisement
 इस महागोचर से इन 3 राशियों की किस्मत पलटने वाली है इस महागोचर से इन 3 राशियों की किस्मत पलटने वाली है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST

Surya Nakshatra Gochar 2026:  मई 2026 में ग्रहों के राजा सूर्य का एक अत्यंत महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है.  11 मई 2026 को सूर्य देव चंद्रमा के प्रिय रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में रोहिणी नक्षत्र को बेहद शुभ और वृद्धि (Growth) का प्रतीक माना जाता है. सूर्य का इस नक्षत्र में आना न केवल प्रकृति में बदलाव लाता है, बल्कि आर्थिक रूप से 3 राशियों की किस्मत को चार चांद लगाने वाला है. 

Advertisement

क्या होता है रोहिणी नक्षत्र?
रोहिणी आकाशमंडल का चौथा नक्षत्र है. इसके स्वामी चंद्रमा हैं और इसके देवता ब्रह्मा (सृष्टि के रचयिता) माने जाते हैं. इसका प्रतीक बैलगाड़ी है, जो विकास, उन्नति और बोझ उठाने की क्षमता को दर्शाता है. इसे बहुत ही सुंदर और उपजाऊ नक्षत्र माना जाता है. यह सुख, विलासिता, कला और धन-धान्य से जुड़ा है.  जब सूर्य रोहिणी में आते हैं, तो इसे रोहिणी नौतपा की शुरुआत भी माना जाता है, जिससे गर्मी बढ़ती है, लेकिन व्यापार और आर्थिक दृष्टिकोण से यह सृजन और लाभ का समय होता है.


इन राशियों के बैंक बैलेंस में आएगा उछाल
1. वृषभ राशि (Taurus)
रोहिणी नक्षत्र वृषभ राशि के अंतर्गत ही आता है, इसलिए सूर्य का यह गोचर आपके लिए सबसे अधिक फलदायी है. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और धन कमाने के नए आइडियाज पर आप काम करेंगे. आपकी सेविंग्स में बड़ी बढ़ोत्तरी होने के संकेत हैं.

Advertisement

2. सिंह राशि (Leo)
आपके स्वामी सूर्य जब रोहिणी जैसे शुभ नक्षत्र में होंगे, तो आपके करियर में तरक्की के द्वार खुलेंगे.  अगर आप व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, तो यह निवेश का सही समय है.  आपकी आय के स्रोतों में विस्तार होगा,  बैंक बैलेंस में बंपर उछाल आएगा. 

3. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लाएगा.  पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति होगी. यह समय आपकी वित्तीय योजनाओं को सफल बनाने वाला है, जिससे भविष्य के लिए मोटी बचत संभव होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement