Surya Gochar 2026: तुला राशि में सूर्य, 17 अक्टूबर से कदम-कदम पर खतरा महसूस करेंगी ये 4 राशियां

17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों को विशेष सावधानी रखनी होगी.

Advertisement
सूर्य के तुला राशि में जाते ही कुछ राशियों को सावधान रहना होगा. (Photo: ITG) सूर्य के तुला राशि में जाते ही कुछ राशियों को सावधान रहना होगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है. 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करने वाला है. फिर सूर्य 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. तुला राशि में विराजमान सूर्य की कई राशियों पर शुभ दृष्टि रहेगी. लेकिन कुछ राशि के जातकों को सावधानी से भी काम लेना होगा. दरअसल, तुला राशि में सूर्य नीच के माने जाते हैं. इसलिए आगामी गोचर के बाद कुछ राशियों पर खतरा मंडरा सकता है.

Advertisement

मिथुन राशि
सूर्य के तुला राशि में प्रवेश के बाद आपके लिए चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाएंगी. योजनाओं को पूरा कर पाना आपके लिए जरा मुश्किल होगी. इस महीने अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. गैर-जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा. परिस्थितियां मन के मुताबिक न होने पर धैर्य बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.

कन्या राशि
सूर्य का यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. पैसों से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है. ऐसी कोई बात सुनने को मिल सकती है, जिससे मन दुखी हो. अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. घर-परिवार का माहौल भी इस दौरान मन को परेशान कर सकता है. सरकारी तंत्र से जुड़े मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि वालों को अक्टूबर में कई चीजें उलझी हुई महसूस हो सकती हैं. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं. कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होते-होते रुक सकता है. इससे तनाव बढ़ सकता है और बार-बार ऐसा महसूस हो सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है. नौकरी से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं. कामकाज में परिस्थितियां आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं. पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें. कोई भी आर्थिक फैसला सोच-समझकर लेना जरूरी होगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को भी अक्टूबर में संभलकर रहने की जरूरत होगी. सूर्य के तुला राशि में आने के बाद गैरजरूरी लग्जरी चीजों पर खर्च करने से बचना होगा. बचत और खर्च के बीच सही संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इन परिस्थितियों के कारण मन भारी रह सकता है. शत्रु पक्ष भी चीजों को खराब करने की कोशिश कर सकता है. ऐसे में धैर्य न खोएं और मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »