Shani Upay: शनि के प्रकोप से बचाएंगे लोहे के ये 3 बर्तन, शनिवार के दिन करें ये काम

यदि आप शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं या फिर सेहत-आर्थिक मोर्चे पर तंगहाली का सामना कर रहे हैं तो शनि से जुड़े कुछ उपाय आपके लिए बड़े कारगर सिद्ध हो सकते हैं. ये उपाय आपको बहुत जल्द अच्छे परिणाम दे सकते हैं.

Advertisement
जब शनि अशुभ प्रभाव देने लगते हैं तो व्यक्ति को आर्थिक, स्वास्थ्य, मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है. जब शनि अशुभ प्रभाव देने लगते हैं तो व्यक्ति को आर्थिक, स्वास्थ्य, मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

Shani Upay: ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का कारक ग्रह माना गया है. मान्यता है कि जब शनि अशुभ प्रभाव देने लगते हैं तो व्यक्ति को आर्थिक, स्वास्थ्य, मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है. कार्यों में रुकावट आने लगती हैं. ऐसे में कुछ पारंपरिक उपायों को बेहद प्रभावी माना गया है. लोहे का छल्ला धारण करने से लेकर सरसों के तेल, काली उड़द और घोड़े की नाल से जुड़े कुछ उपाय शनि की पीड़ा कम करने में सहायक माने गए हैं.

Advertisement

लोहे का छल्ला
शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए लोहे का छल्ला धारण करना काफी शुभ माना जाता है. इसमें घोड़े की पुरानी नाल या नाव में इस्तेमाल हुई कील से बना छल्ला ज्यादा असरदार माना जाता है. शनिवार के दिन इसे कुछ समय के लिए सरसों के तेल में रखने के बाद जल से शुद्ध करके दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में पहना जाता है.यह उपाय शारीरिक कष्ट और दुर्घटना संबंधी परेशानियों को कम कर सकता है.

सरसों का तेल
अगर जीवन में लगातार रुकावटें आ रही हों और मेहनत के बावजूद सफलता न मिल रही हो तो शनिवार को लोहे के पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें एक सिक्का डालें. इसके बाद तेल में अपना चेहरा देखकर उसे किसी जरूरतमंद को दान कर दें. उसे छाया दान कहा जाता है. इससे शनि से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं.

Advertisement

काली उड़द और काले तिल
आर्थिक संकट और धन की कमी को दूर करने के लिए काली उड़द की दाल और काले तिल का दान प्रभावी माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, शनिवार की शाम करीब सवा किलो काली उड़द या काले तिल किसी गरीब व्यक्ति को दान करने से लाभ मिलता है. लगातार पांच शनिवार यह उपाय करने से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने लगती है.

लोहे के बर्तनों का दान
यदि किसी व्यक्ति के साथ बार-बार चोट-दुर्घटना की समस्या रहती है तो लोहे के बर्तन दान करना शुभ माना जाता है. आप शनिवार के दिन तवा, कड़ाही, चिमटा या अन्य लोहे के बर्तन किसी जरूरतमंद को दान करने की परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने से दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है.

घोड़े की नाल
घोड़े की पुरानी नाल का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि केवल वही नाल प्रभावशाली होती है जो पहले घोड़े के पैर में इस्तेमाल हो चुकी हो. नई नाल को इस उपाय के लिए उपयोगी नहीं माना जाता. ये नाल सरसों के तेल से साफ करें और शनिवार शाम घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें. कहा जाता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »