Shani Mangal Yuti 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल 2 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. मंगल करीब 18 महीने बाद इस राशि में गोचर करेंगे. इस राशि में मंगल के अलावा सूर्य और शनि भी मौजूद रहेंगे. शनि और मंगल दोनों तेज-ऊर्जा के ग्रह हैं और एक-दूसरे के शत्रु भी माने जाते हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि मीन राशि में मंगल-शनि की युति तीन राशियों के जीवन में समस्याओं का कारण बन सकती हैं. इन राशियों को 11 मई तक सतर्क रहना होगा. 11 मई को मंगल मीन राशि से निकलकर मेष राशि में चले जाएंगे.
मेष राशि
शनि-मंगल की युति मेष राशि के जातकों के लिए भारी रहने वाली है. आपके जीवन में कुछ बड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. व्यापार से जुड़े मामलों में समस्या हो सकती है. रुपया-पैसा कहीं फंस सकता है, इसलिए उधार या कर्ज देने की गलती न करें. जो लोग काफी समय से अपना या नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें थोड़ी प्रतीक्षा करनी चाहिए. यह समय जोखिम लेने का बिल्कुल नहीं है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी इस युति को अच्छा नहीं माना जा रहा है. किसी पुरानी बात या सीक्रेट के खुलासे से आपकी छवि खराब हो सकती है. आपको करियर-रोजगार से जुड़े मामलों में भी बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. यह समय आपके लिए किसी कठिन परीक्षा जैसा साबित हो सकता है. संभव है कि आपको आर्थिक मोर्चे पर नुकसान झेलने पड़ें. लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखें. संतान को लेकर भी काफी चिंतित हो सकते हैं. बहुत जल्द आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आने वाले हैं.
मीन राशि
मीन राशि के रोजगार पर भी इस युति का नकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सकता है. घर में पैसों की किल्लत एकदम से हो सकती है. बुरे वक्त में जमापूंजी खर्च होने से आपका बैंक-बैलेंस गड़बड़ हो सकता है. मानसिक तनाव सताएगा. इस दौरान एक छोटी सी गलती भी आपके किसी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. किसी बाहरी या अजनबी शख्स पर आंखें मूंदकर भरोसा न करें. ऐसा करने आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. कर्ज-उधार से बचें. सोच-समझकर ही बड़े फैसले करें.
aajtak.in