Shani Mangal 2026: 2 अप्रैल को मंगल ने मीन राशि में गोचर किया था. इस राशि में शनि पहले से बैठे हुए हैं. मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी चल रहा है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत कष्टकारी माना गया है. ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल 11 मई तक मीन राशि में रहकर शनि के साथ युति करेंगे. यानी दोनों ग्रह तकरीबन 40 दिन एकसाथ रहेंगे. ज्योतिषविदों का दावा है कि इस अवधि में कुछ राशियों की मुश्किल और ज्यादा बढ़ सकती है.
मेष राशि
धन के मामले में सावधानी रखें. किसी से कर्ज या रुपयों का उधार लेन-देन न करें. क्रोध, अहंकार और जल्दबाजी बड़ा नुकसान दे सकती है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों की चिंता बढ़ सकती है. व्यापारियों को भी बड़ी मुश्किल से मुनाफा हाथ लगेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें.
कन्या राशि
नौकरी, व्यापार और धन के मामले में बहुत ज्यादा सतर्कता अपनानी होगी. आपके कार्यक्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं. जो लोग नई नौकरी पाना चाहते हैं या नौकरी में प्रमोशन-इन्क्रीमेंट की चाहत रखते हैं, उन्हें प्रयास तेज करने होंगे. खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है, जिससे आपका बजट भी गड़बड़ होने की संभावना है. रोग-बीमारियों से परेशान हो सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भी यह समय किसी चुनौती से कम साबित नहीं होगा. आपको सफलता के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष करना होगा. करियर में रुकावटें और ज्यादा बढ़ सकती हैं. आर्थिक मोर्चे पर संकट आपको घेर सकता है. इस दौरान लड़ाई-झगड़े या वाद-विवाद से खुद को बहुत दूर ही रखें तो बेहतर होगा. फिलहाल किसी नई जगह निवेश न करें तो अच्छा होगा.
मीन राशि
40 दिन का यह समय आपके लिए बहुत कष्टकारी साबित हो सकता है. किसी सीक्रेट के लीक हो जाने की वजह से आप बहुत परेशान रह सकते हैं. घर-परिवार के सदस्यों से आपकी अनबन बढ़ सकती है. रुपया-पैसा भी हाथ में मुश्किल से टिकेगा. परिवार के साथ सामंजस्य स्थापित करना आपके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा. पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्रों की एकाग्रता भी इस दौरान भंग हो सकती है.
aajtak.in