Shani Asta 2026: शनि आज मीन राशि में होंगे अस्त, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग

Shani Asta 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि आज मीन राशि में अस्त हो जाएंगे और लगभग 35 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे. इस दौरान कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. जानिए शनि के अस्त होने से वृषभ, सिंह और धनु राशि के लोगों को किस तरह लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.

Advertisement
शनि अस्त 2026 से इन राशियों को होगा लाभ (Photo: ITG) शनि अस्त 2026 से इन राशियों को होगा लाभ (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

Shani Asta 2026: शनि आज मीन राशि में शाम 7 बजकर 13 मिनट पर अस्त होंगे. इसके बाद 22 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 4 बजकर 49 मिनट पर शनि फिर से उदय हो जाएंगे. वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है. शनि किसी भी राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं और इस दौरान कई बार उनकी स्थिति बदलती रहती है, जैसे मार्गी होना, वक्री होना और अस्त या उदय होना.

Advertisement

ज्योतिषियों के अनुसार, शनि इस समय मीन राशि में बैठे हुए हैं. शनि की यह अवस्था करीब 35 दिनों तक रहने वाली है. ज्योतिष के अनुसार, शनि के अस्त होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर लाभ देने वाला माना जा रहा है. जानें किन 3 राशियों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. 

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. नौकरी और करियर के मामले में भी अच्छी खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य से जुड़ी जो परेशानियां पहले चल रही थीं, उनमें राहत मिलने की संभावना है. परिवार का माहौल भी पहले से बेहतर रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों में भी सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा. 

Advertisement

सिंह राशि

शनि के अस्त होने से सिंह राशि के लोगों के करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं.  नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं.  जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है.  कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है और उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है.  पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझने की संभावना है.  इसके साथ ही नई संपत्ति खरीदने के योग भी बन सकते हैं.  स्वास्थ्य में भी पहले की तुलना में सुधार देखने को मिलेगा. 

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए यह समय कई नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. विदेश यात्रा या विदेश से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है. आपकी वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगे. परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. कामकाज के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है और दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. माता-पिता का साथ मिलेगा और मन को खुश करने वाली किसी यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement