इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक रहने वाला है. इस बार सावन में कुल चार सोमवार रहने वाले हैं और पहला सोमवार 3 अगस्त को होगा. इस बार सावन के पहले सोमवार का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस दिन एकसाथ छह शुभ रहने वाले हैं. ज्योतिषविदों का दावा है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और उनका अभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी. इस दिन शिव आराधना से मनोवांछित फल और सुख-समृद्धि की पूर्ति हो सकती है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन के पहले सोमवार छह शुभ योग रहने वाले हैं. इस दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, सुकर्मा योग, शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग एकसाथ रहने वाले हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, सावन के सोमवार पर इस तरह का शुभ संयोग लंबे समय बाद देखने को मिल रहा है.
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 01 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक
संध्या काल मुहूर्त: शाम 7 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 14 मिनट तक
कई गुना बढ़ेगा पूजा का फल
ज्योतिषविदों का कहना है कि इन छह शुभ योगों की उपस्थिति में की गई शिव उपासना का महत्व सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रहने वाला है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक भगवान शिव की आराधना से पुण्य की प्राप्ति के साथ-साथ जीवन की अनेक बाधाएं भी दूर हो सकती हैं.
सावन के पहले सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक गाय के दूध या गंगाजल से करना शुभ माना गया है. अभिषेक के बाद तीन पत्तियों वाले पांच बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करने की परंपरा है. इस दिन आप शमी पत्र भी भगवान को चढ़ा सकता है. इसके अलावा, शिव पूजा के दौरान भांग, धतूरा, मदार के फूलों की माला और चंदन अर्पित करना भी शुभ होता है. कहते हैं कि इन चीजों को श्रद्धापूर्वक चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति व दांपत्य जीवन में खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं.
सावन के सोमवार
पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
aajtak.in