Sawan 2026 Horoscope: सावन में राहु का बड़ा उलटफेर! 2 अगस्त को मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Sawan 2026 Horoscope: सावन के महीने में ग्रहों की चाल में बहुत बड़ा फेरबदल होने वाला है. 2 अगस्त को राहु शतभिषा नक्षत्र से निकलकर मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में कदम रखेंगे. मंगल के नक्षत्र में राहु का यह गोचर 4 चुनिंदा राशियों के बंद किस्मत के ताले खोलने आ रहा है.

Advertisement
सावन में होगा राहु का गोचर (Photo: ITG) सावन में होगा राहु का गोचर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

Sawan 2026 Horoscope: सावन का महीना आज से शुरू हो चुका है. इसमें कई बड़े ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसमें से एक है राहु. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को राहु देव अपने ही नक्षत्र शतभिषा से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाले धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और तेजी से फल देने वाला ग्रह माना जाता है. राहु जब भी अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव देश-दुनिया और सभी राशियों पर देखने को मिलता है. 

Advertisement

धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा और भूमि-भवन के कारक माने जाते हैं. ऐसे में मंगल के नक्षत्र में राहु का यह गोचर कई राशियों के जीवन में तरक्की, अचानक धन लाभ और करियर में बड़ा उछाल लेकर आएगा. आइए जानते हैं कि राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को बंपर फायदा होने वाला है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं, इसलिए मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में राहु का प्रवेश आपके लिए बेहद फलदायी रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं अचानक गति पकड़ेंगी. अगर आप नया काम या बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो सफलता की संभावना बढ़ जाएगी.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन भाग्य का साथ लेकर आएगा. विदेश यात्रा या सुदूर स्थानों से जुड़े व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. समाज में आपका प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा.

Advertisement

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को इस अवधि में संपत्ति और निवेश से जबरदस्त फायदा हो सकता है. जमीन, मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में किया गया पुराना निवेश अब मुनाफा देना शुरू करेगा. प्रतिस्पर्धियों पर आपकी जीत होगी.

कुंभ राशि (Aquarius)

धनिष्ठा नक्षत्र का संबंध कुंभ राशि से भी है, इसलिए राहु का यह गोचर आपके लिए आत्मविश्वास में बढ़ोतरी लाएगा. करियर में अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. जो लोग टेक, रिसर्च या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय स्वर्णिम साबित होगा. रुके हुए पैसों की वापसी हो सकती है.

राहु के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के उपाय

- शनिवार के दिन पक्षियों को बाजरा या सप्तधान्य (सात प्रकार का अनाज) खिलाएं.
- ऊं रां राहवे नमः मंत्र का नियमित रूप से एक माला जाप करें.
- भगवान शिव को जलाभिषेक करें और शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »