Samudrik Shastra: नाखून पर अर्ध चंद्र! शरीर पर ये 5 निशान खोलते हैं आदमी की अमीरी का राज

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर कुछ खास निशान, अंगों की बनावट या तिल देखकर आप इंसान के व्यवहार के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. ये संकेत आपको उस व्यक्ति की सफलता और आर्थिक स्थिति के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं.

Advertisement
सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की संरचना, तिल, निशान या अंगों की बनावट के आधार पर व्यवहार की पहचान की जा सकती है. (Photo: ITG) सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की संरचना, तिल, निशान या अंगों की बनावट के आधार पर व्यवहार की पहचान की जा सकती है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

सामुद्रिक शास्त्र के जरिए संकेतों के आधार पर किसी इंसान के व्यवहार की पहचान की जा सकती है. इसमें शरीर की संरचना, तिल, निशान या फिर अंगों की बनावट के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और जीवन का अंदाजा लगाया जाता है. इसमेंर व्यक्ति की सफलता, समृद्धि और आर्थिक स्तर को भी पता किया जा सकता है. बस इसके लिए आपको व्यक्ति के शरीर को ध्यान से देखकर कुछ संकेतों को समझना होगा.

Advertisement

कान पर हल्के बाल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के कानों पर हल्के, मुलायम बाल होते हैं, उन्हें सामाजिक और व्यवहारिक स्वभाव वाला माना जाता है. ऐसे लोगों को व्यवहार से बड़ा सौम्य माना जाता है. ऐसे लोग रिश्ता निभाने और सबको साथ लेकर चलने में भरोसा रखते हैं. मेहनत के दम पर करियर में अच्छी पहचान बनाते हैं और आर्थिक सफलता हासिल करते हैं.

जुड़ी हुई आइब्रो
सामुद्रिक शास्त्र कहते हैं कि आंखों के ऊपर दोनों आइब्रो का आपस में जुड़ा होना, व्यक्ति के बुद्धिमान और कुशल होने का संकेत देता है. ऐसे लोग अपनी समझ और निर्णय क्षमता से जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं. इनके अंदर लीडरशिप की बेहतरीन क्वालिटी होती है. करियर के मोर्चे पर यह हमेशा कुछ बड़ा हासिल करने के उद्देश्य से आगे बढ़ते हैं.

Advertisement

अंगूठे के नाखून पर अर्ध चंद्र
कहते हैं कि जिन लोगों के अंगूठे के नाखून पर अर्ध चंद्र यानी आधे चंद्रमा जैसा निशान बनता है, उन्हें बड़ा भाग्यशाली माना जाता है. ऐसे लोगों का जीवन बड़े ऐशोआराम में गुजरता है. ये लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं और आसानी से कठिन परिस्थितियों का सामना कर लेते हैं. इनकी एक बड़ी खास बात ये है कि मुश्किल की घड़ी में कभी चुनौतियों से नहीं घबराते हैं.

नाक पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र में नाक पर तिल को शुभ संकेत माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक और प्रभावशाली होता है. यह लोग अपनी वाणी, व्यवहार से किसी का भी दिल जीत लेते हैं. संभवत: ऐसे लोगों की लव मैरिज होने की संभावना अधिक रहती है.

आंख के आस-पास तिल
आंखों के आस-पास तिल होना भी इंसान के भाग्यशाली होने का संकेत देता है. कहते हैं कि ऐसे लोग अपने काम के प्रति बड़े ईमानदार होते हैं. यह लोग किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करते हैं. यदि ये किसी लक्ष्य को पाने का निश्चय कर लें तो फिर इन्हें जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement