Ram Navami 2026 Rashifal: आज (27 मार्च) को पूरे देश में रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. चैत्र नवरात्र का समापन और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का पावन पर्व रामनवमी इस साल बेहद खास माना जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम की कृपा कुछ खास राशियों पर विशेष रूप से बरसती है, जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, रामनवमी के शुभ संयोग से 4 राशियों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होने जा रही है, जिन पर श्रीराम की विशेष कृपा बनी रहेगी. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को भी भगवान राम का स्नेह प्राप्त होता है. कठिन समय में भी ये लोग हिम्मत नहीं हारते और विश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं. मान्यता है कि राम नाम की शक्ति से ये बड़ी से बड़ी परेशानी को पार कर लेते हैं और जीवन में सफलता हासिल करते हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों पर श्रीराम की कृपा से भाग्य का साथ बना रहता है. इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. आने वाले समय में इनके कामकाज में सुधार देखने को मिल सकता है.
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और इस राशि के लोग धार्मिक और दयालु स्वभाव के होते हैं. ये लोग अक्सर पूजा-पाठ और सेवा कार्यों में जुड़े रहते हैं. श्रीराम की कृपा से इन्हें आध्यात्मिक बल मिलता है, जिससे ये हर मुश्किल परिस्थिति का सामना आसानी से कर लेते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और इस राशि के लोग मेहनती और धैर्यवान होते हैं. भगवान राम की कृपा से ये कठिन समय में भी मजबूत बने रहते हैं. अपनी मेहनत और विश्वास के दम पर ये जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं.
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और इस राशि के लोगों पर भगवान श्रीराम की विशेष कृपा मानी जाती है. कहा जाता है कि राम की आशीर्वाद से इन्हें जीवन में धन, सम्मान और तरक्की मिलती है. ये लोग अपने अच्छे स्वभाव और कर्मों के कारण समाज में अलग पहचान बनाते हैं.
aajtak.in