Rahu Ketu Transit 2026: 5 दिन बाद राहु-केतु मचाएंगे धमाल, 4 राशियों की होगी छप्परफाड़ कमाई!

Rahu Ketu Transit 2026: बस 6 दिन बाद राहु-केतु की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इस खगोलीय हलचल से 4 भाग्यशाली राशियों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी, छप्परफाड़ धन लाभ होगा. जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत.

Advertisement
राहु केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026 राहु केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

Shukra Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन मानव जीवन और सभी 12 राशियों को गहराई से प्रभावित करता है. अगस्त 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाली है.  इस महीने की पहली तारीख यानी 1 अगस्त 2026 को धन, ऐश्वर्य और सुख के कारक ग्रह शुक्र का गोचर होने जा रहा है, साथ ही मायावी ग्रह राहु के नक्षत्र परिवर्तन से एक बेहद शक्तिशाली प्रभाव बनेगा. ग्रहों की इस विशेष स्थिति का असर देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मुख्य रूप से वृषभ, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय कायापलट वाला साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि इन चारों राशियों पर इसका क्या असर होगा. 

Advertisement

क्या होगा शुक्र गोचर और राहु नक्षत्र परिवर्तन का असर?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, तो जातकों के भौतिक सुखों में वृद्धि होती है. वहीं राहु का नक्षत्र परिवर्तन अप्रत्याशित बदलाव और बड़े फैसले लेने की क्षमता को प्रभावित करता है.  इस संयुक्त प्रभाव से इन चार भाग्यशाली राशियों को करियर, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में अभूतपूर्व सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. 

इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा यह समय
वृषभ राशि: शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, ऐसे में अगस्त की शुरुआत आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी. भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. लंबे समय से रुके हुए वित्तीय कार्य पूरे होंगे.  नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी हाइक की खुशखबरी मिल सकती है. 

मिथुन राशि: इस गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा. व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.  जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. 

Advertisement

तुला राशि: शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि के जातकों के लिए यह अवधि भाग्य का पूरा साथ लेकर आ रही है. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.  अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है . निवेश से भी मुनाफा मिलने के योग हैं. 

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं.  करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है.

विशेष सावधानी और उपाय
इस विशेष खगोलीय गोचर के पूर्ण और सकारात्मक फलों को प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से माता लक्ष्मी की पूजा करें.  जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करना बेहद फलदायी रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »