Sandeep Maheshwari Quotes: परफेक्ट बनने की सनक छीन रही है सुकून? आज ही बदलें अपनी ये 1 आदत

Sandeep Maheshwari Quotes:क्या आप भी दूसरों को इम्प्रेस करने और परफेक्ट दिखने के चक्कर में अपनी मेंटल पीस खो रहे हैं? आज ही पढ़ें संदीप माहेश्वरी का यह विचार जो आपकी सोच बदल देगा.

Advertisement
दूसरों को इम्प्रेस करना कैसे छोड़ें दूसरों को इम्प्रेस करना कैसे छोड़ें

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:01 AM IST

दुनिया का सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग! जब तक आप दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए जिएंगे, आप दूसरों के गुलाम रहेंगे. जिस दिन खुद को इम्प्रेस करना शुरू कर दिया, उस दिन आप सच में आजाद हो जाएंगे-  संदीप माहेशवरी
 

संदीप माहेशवरी के मुताबिक हम एक ऐसे समाज में खुद को कैद नहीं करना चाहिए  जहां हमारी खुशियों का रिमोट कंट्रोल दूसरों के हाथों में है.  कोई हमारे बारे में क्या सोचता है, समाज में हमारी प्रतिष्ठा (Status) क्या है और लोग हमारी पोस्ट पर कितने लाइक्स दे रहे हैं. इसी अंधी दौड़ ने आज के युवाओं और प्रोफेशनल्स की मानसिक शांति को छीन लिया है.  दूसरों को प्रभावित (Impress) करने की चाहत में लोग अक्सर अपनी असलियत को छिपाने लगते हैं और एक नकली मुखौटा ओढ़ लेते हैं. 

Advertisement

इस दिखावे की संस्कृति का सबसे बुरा असर हमारे फैसलों और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है.  सिर्फ लोगों की वाह-वाही लूटने के लिए महंगे फोन, आलीशान शादियां या महंगी गाड़ियों के लिए कर्ज (Loan) लेना आज आम हो चुका है.  लेकिन सच तो यह है कि जिन लोगों को दिखाने के लिए आप कर्ज के दलदल में धंस रहे हैं, उन्हें आपकी दिक्कतों से कोई फर्क नहीं पड़ता.  जब महीने के आखिर में मानसिक तनाव और ईएमआई (EMI) का बोझ बढ़ता है, तब इंसान को समझ आता है कि उसने दूसरों के चक्कर में अपनी ही जिंदगी को मुश्किल बना लिया है. 

खुद के लिए जिएं, दूसरों के लिए नहीं

जीवन में सच्ची सफलता और मानसिक सुकून तब मिलता है जब आप दूसरों की नजरों में उठने के बजाय खुद की नजरों में उठते हैं.  समाज की परवाह किए बिना अपनी आर्थिक सीमा (Financial Budget) में रहना और अपने करियर व गोल्स (Goals) पर फोकस करना ही असली समझदारी है. 

Advertisement

जिस दिन आप लोग क्या कहेंगे के इस सबसे बड़े मानसिक रोग से मुक्त हो जाएंगे, उस दिन आप खुलकर जीना शुरू कर देंगे. दूसरों की नकली दुनिया की तुलना अपने असली जीवन से करना बंद करें.  खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें, क्योंकि जब आप अंदर से मजबूत और आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे, तो समाज में आपकी असली वैल्यू अपने आप बढ़ जाएगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »