आज रात मंगल वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाला है. यह गोचर अगले डेढ़ महीने तक प्रभाव में रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, इस गोचर के साथ ही मंगल और राहु आमने-सामने आ जाएंगे. ज्योतिष में राहु और मंगल का आमना-सामना अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है. एक तरफ जहां मंगल ऊर्जा, साहस, क्रोध और कार्रवाई का प्रतीक है. वहीं, दूसरी ओर राहु भ्रम, अचानक हुई घटनाओं, जोखिम का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि राहु-केतु टकराव सभी 12 राशियों को कैसे परिणाम देने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं. करियर में नई शुरुआत हो सकती है. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. नौकरी और कारोबार दोनों में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.
आज का उपाय: सुबह और शाम मंगल मंत्र का जाप करें. गाय को गुड़ खिलाएं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं. पैसों की चिंता परेशान कर सकती है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. शरीर में दर्द या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. दुर्घटना की आशंका से बचने की सलाह दी गई है. गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है. बड़े फैसले सोच-समझकर लें.
आज का उपाय: भगवान कार्तिकेय का स्मरण करें. लाल रंग की वस्तुओं से परहेज रखें.
मिथुन राशि
मंगल आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं. इसलिए इसका असर सबसे ज्यादा महसूस हो सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं. परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है. जीवनसाथी के साथ बहस से बचें. कोर्ट-कचहरी के मामलों में लापरवाही न करें. आंखों और हड्डियों का विशेष ध्यान रखें. पैसों का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा.
आज का उपाय: सुबह घर से निकलने से पहले भगवान कार्तिकेय का स्मरण करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस समय धैर्य से काम लेना होगा. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. दुर्घटना से बचने की कोशिश करें. ऑफिस में अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है. गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. कर्ज और लेनदेन के मामलों में भी सावधानी जरूरी है.
आज का उपाय: मंगल मंत्र का नियमित जाप करें और विवादों से दूर रहें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर राहत लेकर आ सकता है. करियर का तनाव कम होगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग हैं. पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं. अचानक धन लाभ भी मिल सकता है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है.
आज का उपाय: सुबह और शाम मंगल मंत्र का जाप करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ संकेत दे रहा है. नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. इंटरव्यू का अच्छा परिणाम मिल सकता है. करियर में सफलता मिलने के योग हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे. संपत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ मिल सकता है. हालांकि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. परिवार में गुस्से से बचें.
आज का उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं और मंगलवार को गुड़ या मिठाई का दान करें.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर मिले-जुले परिणाम दे सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में भी लाभ के योग हैं. हालांकि किसी भी बड़े निवेश में जल्दबाजी न करें. परिवार के साथ समय बिताएं. इससे रिश्ते मजबूत होंगे. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. खानपान का विशेष ध्यान रखें.
आज का उपाय: सुबह मंगल मंत्र का जाप करें. जरूरतमंद को गुड़ का दान करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है. अचानक धन लाभ हो सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है. अधूरी डील पूरी होने के योग हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है. विज्ञान, ज्योतिष और खगोल विज्ञान से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है.
आज का उपाय: भगवान कार्तिकेय की पूजा करें. मंगलवार को गुड़ का दान करें.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को इस दौरान पैसों का सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहिए. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. किसी भी विवाद से दूर रहें. कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें. नियमित दिनचर्या अपनाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
आज का उपाय: सुबह मंगल मंत्र का जाप करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है. नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. व्यापार में भी लाभ मिल सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
आज का उपाय: भगवान कार्तिकेय का ध्यान करें. जरूरतमंद को गुड़ का दान करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को इस समय धैर्य रखना होगा. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं. किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. फिजूल खर्च से बचें. परिवार के साथ बातचीत बनाए रखें. सेहत के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन जरूरी रहेगा.
आज का उपाय: मंगल मंत्र का जाप करें और लाल रंग की वस्तुओं का दान करने से बचें.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह समय संतुलन बनाए रखने का है. किसी भी नए काम में जल्दबाजी न करें. नौकरी और व्यापार में धैर्य रखें. आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें. परिवार का सहयोग मिलेगा. मानसिक तनाव से बचें. पर्याप्त आराम करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें.
आज का उपाय: भगवान कार्तिकेय की पूजा करें. मंगलवार को गुड़ का दान करें.
शैलेंद्र पांडेय