Labh Drishti Yog: शनि-मंगल का लाभ दृष्टि योग, 19 जुलाई से खूब कमाई करेंगे इन 4 राशियों के लोग

19 जुलाई को शनि और मंगल का लाभ दृष्टि योग बनने वाला है. इस योग का सकारात्मक प्रभाव मेष, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि पर देखने को मिल सकता है. इनके करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Advertisement
जब दो ग्रह एक दूसरे से 60 डिग्री कोण पर स्थित होते हैं तो उनके बीच लाभ दृष्टि योग बनता है. (Photo: ITG) जब दो ग्रह एक दूसरे से 60 डिग्री कोण पर स्थित होते हैं तो उनके बीच लाभ दृष्टि योग बनता है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

19 जुलाई की रात तकरीबन साढ़े 11 बजे मंगल और शनि के बीच 60 डिग्री का लाभ दृष्टि योग बनने वाला है. ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस और नेतृत्व का कारक माना जाता है. जबकि शनि अनुशासन, धैर्य और कर्म फलदात के रूप में जाने जाते हैं. इन दोनों ग्रहों के बीच बनने वाला यह दृष्टि योग सकारात्मक और उन्नति देने वाला माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस योग का सबसे अधिक शुभ प्रभाव मेष, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ सकता है.

Advertisement

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह योग नई संभावनाएं लेकर आने वाला है. आपके लंबे समय से अटके कार्यों में गति मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापारियों के लिए नए ग्राहकों से जुड़ने और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी, परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक पक्ष को मजबूत करने वाला माना जा रहा है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबार में विस्तार के नए अवसर सामने आ सकते हैं. मानसिक तनाव कम होगा और निर्णय लेने की क्षमता पहले से अधिक बेहतर रहेगी. परिवार और समाज दोनों जगह सहयोग मिलने के संकेत हैं.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से करियर और व्यापार के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. लंबे समय से लंबित व्यावसायिक कार्य पूरे होने की संभावना है. व्यापारियों को नई डील और बड़े ग्राहकों से लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी और भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. परिवार का सहयोग भी बना रहेगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल-शनि का यह लाभ दृष्टि योग कार्यक्षेत्र और निजी जीवन दोनों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं. व्यापार में नए अवसर मिलने और आय बढ़ने की संभावना है. मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी तथा नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »