Shani Ketu Shukra Gochar: शनि-शुक्र-केतु का एकसाथ नक्षत्र परिवर्तन! ये 4 राशि वाले जल्द होंगे अमीर

शनि, शुक्र और केतु का बैक-टू-बैक नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है. 16 अप्रैल को शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद 17 अप्रैल को शनि का पद नक्षत्र परिवर्तन हुआ. अब 20 को केतु का स्पष्ट नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. ये बदलाव 4 राशियों के लिए गुडलक ला सकता है.

Advertisement
20 अप्रैल को मायावी ग्रह केतु अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश करेगा. (Photo ITG) 20 अप्रैल को मायावी ग्रह केतु अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश करेगा. (Photo ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

तीन शक्तिशाली ग्रह बैक-टू-बैक नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं. 16 अप्रैल को शुक्र ने भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश किया. फिर 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या के दिन शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में चले गए. अब 20 अप्रैल को मायावी ग्रह केतु अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश करने वाला है. ज्योतिषविदों ने इस घटना को एक दुर्लभ संयोग बताया है, जब सभी बड़े ग्रह कुछ दिनों के अंतराल में नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं. ज्योतिषविदों ने इसे चार राशियों के लिए शुभ माना जाता है.

Advertisement

मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि, केतु और शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है. यह बदलाव आपके व्यक्तित्व और कार्यशैली में निखार लाएगा. अटके काम तेजी से पूरे होंगे. रुका धन वापस आएगा. पैसों की बचत होगी. सुखद यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंध बेहतर होंगे और रिश्तों को बल मिलेगा.

कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कर्क राशि की बात करें तो आपके सिर पर मंडरा रहा कोई बड़ा संकट दूर हो सकता है. आप किसी बड़ी चिंता से मुक्त होने वाले हैं. कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी. अचानक धन लाभ होगा. आय में बढ़ोतरी के साथ धन संचय भी संभव है. पुराने मत्रों से भेंट होगी. दोस्त-रिश्तेदार आपके सहयोगी होंगे. घर-परिवार में किसी अच्छी खबर की दस्तक हो सकती है.

Advertisement

सिंह राशि (Leo Zodiac)
करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन, इन्क्रीमेंट प्राप्त हो सकता है. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर हाथ आएंगे. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है.

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
धनधान्य की स्थिति बेहतर होगी. नौकरीपेशा और व्यापारियों दोनों के लिए ये समय फायदेमंद रहेगा. पैसा खर्च तो होगा, लेकिन इनकम का फ्लो भी जबरदस्त रहने वाला है. इस दौरान आप मूल्यवान चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो अपनों की खुशी और भविष्य के लिए लिहाज से बहुत अच्छा काम साबित हो सकता है. आपकी क्रिएटिविटी और लीडशिप क्वालिटी में भी निखार आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement