मेष राशि
मेष राशि के जातक आज मिल-जुलकर काम करने में सहज रहेंगे. रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कारोबारी प्रयासों को गति मिल सकती है. करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने के साथ आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है. प्रशासनिक मामलों में मजबूती आएगी. जमीन और मकान से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं. साझेदारी में सफलता मिलने की संभावना है. आय के नए स्रोत तलाशने के अवसर भी मिल सकते हैं. पेशेवर लक्ष्यों पर ध्यान बनाए रखें और अपनी सक्रियता से काम पूरे करने की कोशिश करें.
शुभ अंक: 3 और 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमानजी को घी का चोला चढ़ाएं. गुड़ और चने का प्रसाद बांटें. अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज बातचीत और आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी. किसी से चर्चा करते समय अपनी बात स्पष्ट रखें और लापरवाही से बचें. आर्थिक स्थिति मिली-जुली रह सकती है, इसलिए बजट बनाकर आगे बढ़ना बेहतर होगा. उधार लेने-देने से दूरी बनाए रखें. घर में सामंजस्य बनाए रखने के लिए रिश्तों को सुधारने पर ध्यान दें. कामकाज में अनुशासन और पेशेवर रवैया आपके लिए उपयोगी रहेगा. विदेश से जुड़े मामलों में सहजता बनी रह सकती है. दान-पुण्य में रुचि रहेगी, लेकिन दिखावे से बचें.
शुभ अंक: 2, 6 और 9
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं. 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें और जरूरतमंदों की मदद करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पेशेवर मामलों में सकारात्मक रह सकता है. कारोबार से जुड़े फैसले लेने में सूझबूझ काम आएगी. मित्रों और करीबी लोगों का सहयोग मिल सकता है. नौकरी और दूसरे पेशेवर कार्यों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे प्रयास करने का अवसर मिलेगा. विस्तार से जुड़ी योजनाओं में गति आ सकती है. आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा. करियर पर ध्यान केंद्रित रखें और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए सक्रिय रहें.
शुभ अंक: 2, 5 और 9
शुभ रंग: पीच
उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. अपने काम में सक्रियता बनाए रखें.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का ध्यान आज प्रशासनिक और आर्थिक मामलों पर रह सकता है. व्यापार में प्रभाव बढ़ाने और कामकाज को बेहतर बनाने के अवसर मिल सकते हैं. वरिष्ठों और करीबियों का सहयोग मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा. जमीन, मकान या वाहन से जुड़े प्रयास आगे बढ़ सकते हैं. सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि के संकेत हैं. कामकाज में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा. विभिन्न जिम्मेदारियों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करें. अच्छे परिणाम मिलने पर सम्मान भी मिल सकता है.
शुभ अंक: 2 और 9
शुभ रंग: चेरी रेड
उपाय: हनुमानजी को घी का चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. दूसरों के साथ सहयोग बनाए रखें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार से जुड़ी सकारात्मक सूचनाएं मिल सकती हैं. व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे और महत्वपूर्ण कामों में तेजी आने की संभावना है. अपनी कला और कौशल के दम पर लक्ष्य हासिल करने की कोशिश सफल हो सकती है. नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रहें. मित्रों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक मामलों में स्थिति अनुकूल रह सकती है. लंबी दूरी की यात्रा की योजना भी बन सकती है. अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और जरूरी कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें.
शुभ अंक: 1 और 9
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
उपाय: हनुमानजी को घी का चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. किसी देवस्थल पर जाकर प्रार्थना करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को परिवार और मित्रों का सहयोग मिल सकता है. बातचीत में सहजता और संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा. धैर्य के साथ आगे बढ़ने से कामकाज में मदद मिल सकती है. हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों को नजरअंदाज न करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें. आर्थिक मामलों में अचानक बदलाव या अनिश्चितता बनी रह सकती है. ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह समझें. करीबी लोगों की सलाह सुनें और मिलने वाले अवसरों का सोच-समझकर लाभ उठाएं.
शुभ अंक: 2, 5 और 9
शुभ रंग: अंजीर जैसा रंग
उपाय: हनुमानजी को घी का चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. अनजान लोगों से व्यवहार करते समय सतर्क रहें.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए साझेदारी और टीमवर्क महत्वपूर्ण रहेंगे. मिल-जुलकर काम करने से करियर और कारोबार में तेजी आ सकती है. नेतृत्व क्षमता को आगे बढ़ाने और योजनाओं को पूरा करने के अवसर मिलेंगे. जमीन और मकान से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है. आर्थिक पक्ष मजबूत होने के संकेत हैं. लेन-देन और व्यावसायिक गतिविधियों में आपका प्रभाव बढ़ सकता है. आत्मविश्वास के साथ काम करें और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं. सहयोग की भावना बनाए रखने से सफलता की राह आसान हो सकती है.
शुभ अंक: 2, 6 और 9
शुभ रंग: कांसे जैसा रंग
उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. अपने प्रयासों पर भरोसा बनाए रखें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कामकाज और वित्तीय मामलों में सावधानी बरतनी होगी. किसी भी समझौते या दस्तावेज से जुड़े काम में बारीकी से जांच करें. उधार के लेनदेन से बचना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का लाभ मिल सकता है. काम के प्रति गंभीरता और पेशेवर रवैया बनाए रखें. आय और खर्च दोनों अधिक रह सकते हैं, इसलिए बजट के अनुसार चलें. निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें और संदिग्ध लोगों से दूरी बनाए रखें.
शुभ अंक: 3 और 9
शुभ रंग: गहरा लाल
उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. फैसले लेते समय तर्क और समझदारी का सहारा लें.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. सौदेबाजी और पेशेवर बातचीत में सहजता बनी रह सकती है. लाभ में वृद्धि के अवसर मिलेंगे और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है. निजी संबंधों में सुधार आने की संभावना है. घूमने-फिरने और मनोरंजन में रुचि रहेगी. पढ़ने, सीखने और अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रह सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास जारी रखें. महत्वपूर्ण योजनाओं को उत्साह से पूरा करें और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें.
शुभ अंक: 2, 3 और 9
शुभ रंग: एप्पल रेड
उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं. 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें और अपने प्रयासों में साहस बनाए रखें.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का ध्यान आज परिवार, प्रबंधन और सुख-सुविधाओं पर रह सकता है. घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और जरूरी सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास होंगे. परिवार के सदस्यों के साथ सहजता बनाए रखें. व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा. किसी भी चर्चा में तर्क-वितर्क से बचें और दूसरों के प्रति सम्मान का भाव रखें. अनावश्यक दबाव लेने के बजाय बड़े लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें. विनम्र व्यवहार और सबको साथ लेकर चलने की सोच से पारिवारिक माहौल बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: गुड़ जैसा रंग
उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. फैसलों में विवेक बनाए रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं. व्यापारिक मामलों में अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है. सामाजिक गतिविधियों में उत्साह रहेगा और करीबी लोगों का सहयोग मिल सकता है. पद और प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. जरूरी सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. भाई-बहनों और दूसरे रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत करने पर ध्यान दें. बातचीत और मेलजोल के अवसर मिलेंगे. साहस और पहल के साथ काम करने से नई राह बनाने में मदद मिल सकती है.
शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: गेहुआं
उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. अपने विश्वास और सकारात्मक सोच को मजबूत रखें.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार में लाभ के अवसर बन सकते हैं. परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है. पारिवारिक मामलों में सहयोग और आपसी स्नेह बना रहेगा. अपनी बात और वादों पर कायम रहने की कोशिश करें. दूसरों के साथ तालमेल बनाए रखने से संबंध बेहतर हो सकते हैं. स्वास्थ्य पर ध्यान दें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें. हालांकि, किसी भी तरह का जोखिम लेने से पहले सोच-विचार करें. संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है और प्रियजनों से मुलाकात के अवसर मिल सकते हैं.
शुभ अंक: 2, 3 और 9
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: हनुमानजी को घी का चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. घर आए अतिथियों का आदर-सत्कार करें.
अरुणेश कुमार शर्मा