Guru Gochar 2026: दिवाली से पहले इन 3 राशियों पर मंडराएगा खतरा! गुरु का राशि परिवर्तन बढ़ा सकता है मुश्किलें

Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर 2026 को गुरु सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं. इस गोचर से 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस दौरान इन राशियों के लोगों को नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

Advertisement
गुरु का सिंह राशि में प्रवेश (Photo: ITG) गुरु का सिंह राशि में प्रवेश (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

Guru Gochar 2026:  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग तरह से पड़ता है. 31 अक्टूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, भाग्य, संतान और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है. वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से जुड़े हैं.

Advertisement

गुरु के इस गोचर का कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इस दौरान नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं कि गुरु के इस राशि परिवर्तन के दौरान किन 3 राशियों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

1. वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान अपने कामकाज पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हो सकती है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ने या काम समय पर पूरा न होने से दबाव महसूस होगा. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत करते समय धैर्य रखें.

सेहत को नजरअंदाज करने से बचें. खानपान का ध्यान रखें. वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. जल्दबाजी करने के बजाय अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. 

Advertisement

2. तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक और पेशेवर मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने का संकेत दे रहा है. किसी नई योजना में पैसा लगाने से पहले उसके फायदे और नुकसान अच्छी तरह समझ लें. कारोबार में लेन-देन करते समय भी सावधानी बरतें. जरूरी कागजात की जांच जरूर करें. नौकरी करने वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है.

सहकर्मियों के साथ किसी बात पर मतभेद होगा. अपनी वाणी पर संयम रखना बेहतर होगा.  घर में भी छोटी बातों को बढ़ाने से बचें. इस समय पैसों, रिश्तों और करियर से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने के बजाय सोच-विचार करके करना आपके लिए बेहतर रहेगा. 

3. मीन राशि

मीन राशि वाले जातक इस गोचर के दौरान सावधान रहें. कुछ काम उम्मीद के मुताबिक पूरे नहीं होने से निराशा महसूस हो सकती है. ऐसे में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें. एक साथ कई काम करने के बजाय जरूरी कामों को प्राथमिकता दें. जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन होने पर बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करें.

कार्यक्षेत्र में विरोध या प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपनी योजनाओं और कामकाज को लेकर सतर्क रहें. व्यापारियों को किसी बड़े सौदे में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. किसी भी समझौते से पहले सभी जरूरी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें, ताकि बाद में परेशानी न हो. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »