'बालाजी की कृपा से जीते वर्ल्ड कप', सालासर बालाजी की शरण में गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर बुधवार को सालासर बालाजी माहाराज और खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की. सालासर बालाजी की शरण में आकर गौतम गंभीर ने कहा कि हमने बालाजी की कृपा से वर्ल्ड कप जीता.

Advertisement
गौतम गंभीर सीकर स्थित खाटू श्याम बाबा के दर्शन भी किए. (Photo- Screengrab/ANI) गौतम गंभीर सीकर स्थित खाटू श्याम बाबा के दर्शन भी किए. (Photo- Screengrab/ANI)

हिमांशु शर्मा / विजय चौहान

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:03 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को राजस्थान के चुरू स्थित सालासर बालाजी धाम और सीकर स्थित खाटू श्याम के दर्शन किए. गौतम गंभीर ने बाबा श्याम की वधिवत पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली के लिए मंगलकामना मांगी. इस दौरान श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया. गौतम गंभीर ने सालासर धाम पहुंचकर बालाजी महाराज के भी दर्शन किए.

Advertisement

खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि बाबा श्याम मुझे बुलाते हैं और यहां आकर सुकून मिलता है. मैं चाहता हूं कि बाबा मुझे इसी तरह बुलाते रहें. उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है. मैं जितनी बार भी आया हूं, मैंने कमाल की व्यवस्था देखी है. बाबा श्याम हारे का सहारा हैं और यहां हारा हुआ हर शख्स आता है. मेरी तरह और भी लोग यहां बाबा का आशीर्वाद लेने आते रहें. मैं अपनी और देश की उन्नति के लिए कामना करता हूं.

इस दौरान गौतम गंभीर को देखने के लिए खाटू श्याम के पवित्र धाम पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी भी मौजूद रहे. मंदिर परिसर के आस-पास बड़ी संख्या में लोग गौतम गंभीर को देखने आए थे. 

वहीं, गौतम गंभीर जब सालासर बालाजी महाराज के पवित्र धाम पर पहुंचे तो वहां मौजूद पुजारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर गौतम गंभीर ने कहा कि बालाजी महाराज ने मुझे बुलाया है. उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद बनाए रखा है. पिछली बार जब मैं यहां आया था तो उस समय बालाजी महाराज की कृपा और आशीर्वाद से हमने वर्ल्ड जीता था. आगे भी इसी तरह हम पर उनका आशीर्वाद बना रहे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही है और उसके प्रदर्शन में लगातार तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में भारतीय खिलाड़ी देश की उम्मीद पर खरा उतरेंगे. उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से देखना चाहिए. हमारे देश में लोगों को खिलाड़ियों से बहुत ज्यादा उम्मीदें होती है. क्रिकेट को सबसे ज्यादा लोग पसंद करते हैं. प्रत्येक व्यक्ति में क्रिकेट के प्रति उत्साह देखने को मिलता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement