Dhruv Yog 2026: 17 जून को बनेगा दुर्लभ ध्रुव योग, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, खुलेगा किस्मत का ताला!

Dhruv Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र का एक बेहद शक्तिशाली और स्थिर योग ध्रुव योग 17 जून को बनने जा रहा है. जिसका सीधा असर कई राशियों के करियर, बैंक बैलेंस और मान-सम्मान पर पड़ेगा. जानें इस दौरान आपको क्या बड़े फायदे होने वाले हैं और भाग्य का कितना साथ मिलेगा.

Advertisement
ध्रुव योग (Photo: ITG) ध्रुव योग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

Dhruv Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में योग और नक्षत्रों के गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आने वाली 17 जून को आकाशमंडल में एक बेहद शुभ और दुर्लभ योग का निर्माण होने जा रहा है, जिसे ध्रुव योग कहा जाता है. ध्रुव का अर्थ होता है स्थिर या शाश्वत. इस योग में किए गए कार्यों में स्थिरता आती है और सफलता लंबे समय तक बनी रहती है.

Advertisement

वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, इस शुभ योग का सकारात्मक प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर थोड़ा-बहुत पड़ेगा, लेकिन 3 भाग्यशाली राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए ध्रुव योग करियर और व्यापार में बड़ी तरक्की लेकर आ रहा है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. निवेश के लिए यह समय बेहद अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी और बॉस की सराहना मिलेगी. प्रमोशन या सैलरी हाइक के योग बन रहे हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला साबित होगा. ध्रुव योग के प्रभाव से आपके सोचे हुए सारे काम समय पर पूरे होंगे. भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा. यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो 17 जून के बाद का समय शानदार है. बड़ा आर्थिक मुनाफा होने की उम्मीद है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए ध्रुव योग मानसिक शांति और भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाला रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को इस दौरान कोई बड़ा और अच्छा ऑफर मिल सकता है. विदेश जाने की इच्छा रखने वालों की राह आसान होगी. इस अवधि में आप प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं. पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के संकेत हैं. मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकेगा, जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी.

ध्रुव योग का विशेष उपाय 

17 जून को इस शुभ योग का पूरा लाभ उठाने के लिए सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु या अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करें और पीले फल या मिठाई का भोग लगाएं. इससे योग का शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »