Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी, और संवाद का कारक माना जाता है. जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है, तो इसका सीधा असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध ग्रह 5 अगस्त को अपनी राशि बदलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं. कर्क राशि में बुध का यह गोचर 22 अगस्त तक रहेगा.
बुध और चंद्रमा का यह मिलन कुछ खास राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाला है. आइए जानते हैं कि 22 अगस्त तक का समय किन 5 भाग्यशाली राशियों के लिए धन, करियर और व्यापार के लिहाज से शानदार रहने वाला है.
इन 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ:
मेष राशि:
बुध का यह गोचर मेष राशि वालों के घर-परिवार में खुशियां लेकर आएगा. अगर लंबे समय से प्रॉपर्टी, जमीन या वाहन खरीदने की कोई योजना अटकी हुई थी, तो उसमें तेजी आ सकती है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. बिजनेस में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में बड़ी राहत लेकर आ रहा है. आपका रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है. इस दौरान आपकी वाणी और कम्युनिकेशन स्किल का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे नौकरी और व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा.
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों के लिए यह अवधि नए और सुनहरे अवसर लेकर आएगी. जिन चीज़ों का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उनमें अब अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी. इस दौरान कुछ ऐसे नए लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके लिए बेहद मददगार साबित होंगे.
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा और शानदार परिणाम मिलेगा. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने के योग बन रहे हैं, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
मकर राशि:
मकर राशि के लिए बुध का यह परिवर्तन पार्टनरशिप के कामों में अप्रत्याशित लाभ दिलाएगा. आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे. अपनी बेहतरीन संवाद शैली के दम पर आप हर परिस्थिति को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहेंगे. अटके हुए कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे.
aajtak.in