बुध ग्रह 11 अप्रैल 2026 को सुबह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध 30 अप्रैल 2026 तक मीन राशि में ही रहेंगे. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के अनुसार, मीन राशि में बुध सबसे कमजोर स्थिति में होते हैं. यहां बुध नीचस्थ स्थिति में होते हैं. दरअसल, मीन बृहस्पति की राशि है. और बुध जब मीन राशि में गोचर करते हैं तो कुछ राशियों के लिए नीच भंग राजयोग का निर्माण होता है. हालांकि कुछ राशियों को इस दौरान विशेष लाभ भी मिलते हैं. आइए जानते हैं कि इस गोचर में सभी राशियों को क्या परिणाम मिल सकते हैं.
मेष राशि
मेष राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में संभलकर कार्य करें. किसी भी काम में बहुत जल्दी डिसीजन न लें. यदि आप जॉब बदलने की सोच रह हैं तो फिलहाल रुक जाएं. यदि आप बिजनेस करते हैं तो व्यापार में बहुत जोखिम लेकर निवेश न करें. हालांकि मेहनत करने वालों को इस वक्त पर्याप्त धन लाभ हो सकता है.
वृष राशि
वृष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का फल मिलेगा. आपके रुके हुए कार्य बनेंगे. अगर आप अपनी इनकम को और बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए प्रयास तेज करने होंगे. जिन लोगों की सेहत खराब है, उनकी हेल्थ में सुधार होगा. बुध का यह गोचर आपके मानसिक तनाव को कम करेगा.
मिथुन राशि
जो लोग करियर में आगे बढ़ने के लिए कोशिश कर रहे थे या नई जॉब की तलाश कर रहे थे, उन्हें कामयाबी मिलेगी. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी. प्रमोशन या इन्क्रीमेंट संभव है. व्यापारिक रिलेशनशिप भी मजबूत होंगे. किसी व्यर्थ के विवाद में न पड़ें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को शांत मन से अपने कार्य करें. चाहे आप जॉब कर रहे हैं या बिजनेस, बिल्कुल शांत मन से डिसीजन लें. सोच-समझकर बातचीत करें. यह गोचर आपके भाग्य को बढ़ाएगा. सफलता दिलाएगा. इस अवधि में अपनी इनकम को बढ़ाने की कोशिशें तेज कर दें.
सिंह राशि
आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करने की सलाह है. इस दौरान जॉब बदलने की न सोचें. व्यापार में बहुत ज्यादा लोन लेकर पैसा न लगाएं. कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ योजना बनाकर आगे बढ़ें. घर-परिवार में लोगों के साथ मतभेद न बढ़ाएं. हालांकि आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. उन अवसरों को हाथ से न जाने दें.
कन्या राशि
कन्या राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में फोकस करें. अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें. अपने मन में नेगेटिविटी को बढ़ने न दें. मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे. लंबी दूरी की यात्रा से बचने की सलाह होगी. घर परिवार से संबंधित जो परेशानियां हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे. योजना बनाकर डिसीजन लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. घर-परिवार से सपोर्ट आपको मिलेगा. संतान की उन्नति होगी. लड़ाई-झगड़े से इस वक्त सावधान रहें.
धनु राशि
रोजगार पाने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दें. आपको कामयाबी जरूर मिलेगी. व्यापार में स्थिति और मजबूत होगी. नेगेटिविटी से बचें. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. रिश्तों में समस्या हो सकती है, लेकिन सही दिशा में प्रयास के साथ उसे सुधारा जा सकता है.
मकर राशि
मकर राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार होगा. आपके रुके हुए काम बनेंगे. मित्रों की सलाह से बड़े फैसले करेंगे तो लाभ होगा. हालांकि इस दौरान असंगति या शॉर्ट टर्म में पैसा कमाने के तरीकों से दूर रहें. जल्दबाजी में आकर कोई डिसीजन न लें. अनजान लोगों के भरोसे कोई काम न छोड़ें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का मान सम्मान बढ़ेगा. धन की स्थिति में सुधार होगा. अगर आपका पैसा कहीं रुका हुआ है या फंसा हुआ है तो उसे प्राप्त करने के लिए कोशिशें तेज कर दीजिए. अगर आप कोई प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं या खरीदना चाहते हैं, उसके लिए भी कोशिशें तेज कर सकते हैं.
राशि मीन
मीन राशि वालों को बुध के इस गोचर से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपके ऐसे काम जो पेंडिंग थे, उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे. मन में जो अशांति है वह दूर होगी. आप की धन की स्थिति में सुधार होगा. जॉब या व्यापार में आगे बढ़ने का समय है. कटु वाणी का प्रयोग न करें और आलस्य से बचें.
aajtak.in