Budh Gochar 2026: 7 जुलाई से शुरू होंगे इन 4 राशियों के स्वर्णिम दिन! बुध देव की कृपा से चमकेगा बिजनेस

Budh Gochar 2026: क्या आप जानते हैं कि जुलाई के पहले हफ्ते में ही व्यापार के कारक बुध देव अपनी सबसे पसंदीदा राशि में प्रवेश कर बड़ा उलटफेर करने जा रहे हैं? बुध के इस गोचर से लकी राशियों को नौकरी में बड़ा पद, पुराने निवेश से तगड़ा रिटर्न प्राप्त हो सकता है.

Advertisement
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG) बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

Budh Gochar 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 जुलाई को बुद्धि, तर्क और व्यापार के कारक बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं. मिथुन राशि में बुध का यह प्रवेश कई राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली साबित होने वाला है. इस गोचर से कुछ विशेष राशियों को करियर में तरक्की, धन लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं कि बुध के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.

Advertisement

1. मिथुन राशि (Gemini)

बुध का गोचर आपकी ही राशि के प्रथम (लग्न) भाव में होने जा रहा है. आपकी निर्णय लेने की क्षमता और संवाद शैली में जबरदस्त सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी वाकपटुता की सराहना होगी. धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. अगर आप मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह समय आपको बड़ी सफलता दिला सकता है. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा.

2. सिंह राशि (Leo)

बुध आपकी राशि से एकादश यानी आय भाव में गोचर करेंगे. यह गोचर आपकी आमदनी में बंपर बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. जो लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी डील मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इन्क्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है. बड़े भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. समाज में आपका कद बढ़ेगा.

Advertisement

3. कन्या राशि (Virgo)

बुध देव आपकी राशि से दशम (कर्म) भाव में गोचर करने जा रहे हैं. करियर के लिहाज से यह गोचर आपके लिए वरदान साबित होगा. आपके काम की वर्कप्लेस पर तारीफ होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस अवधि में आपको शानदार ऑफर मिल सकते हैं. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. सुख-साधनों में वृद्धि होगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

4. तुला राशि (Libra)

बुध का गोचर आपकी राशि से नवम यानी भाग्य भाव में होने जा रहा है. इस दौरान किस्मत का आपको भरपूर साथ मिलेगा. आपके रुके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे. उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को सफलता मिलेगी. धार्मिक या व्यावसायिक यात्राओं के योग बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी. धन संचय करने में आप सफल रहेंगे. निवेश से भी अच्छा मुनाफा हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »