Bada Mangal 2026: दूसरे बड़े मंगल पर रुचक और धन योग, आज से बदल रहे इन 3 राशियों के दिन

आज ज्येष्ठ के दूसरे बड़े मंगल पर रुचक और धन योग बन रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों को शुभ फल दे सकता है. इन राशियों की तकदीर एकदम से करवट ले सकती है.

Advertisement
मंगल के स्वराशि मेष में होने से रूचक योग और बुध के साथ युति के कारण धन योग बन रहा है. (Photo: ITG) मंगल के स्वराशि मेष में होने से रूचक योग और बुध के साथ युति के कारण धन योग बन रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:31 PM IST

Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है. इस बड़े मंगल पर दो दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं. दरअसल, मंगल के स्वराशि मेष में होने से रूचक योग बन रहा है. साथ ही, मेष राशि में बुध और मंगल की युति से दुर्लभ धन योग भी बन रहा है. ज्योतिषविदों ने इस अद्भुत संयोग को तीन राशियों के लिए शुभ बताया है. उनका कहना है कि बड़े मंगल पर बन रहे ये दो शक्तिशाली योग तीन राशियों की सोई तकदीर जगा सकते हैं.

Advertisement

मेष राशि
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कामों में गति आएगी. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. अनायास धन लाभ होगा. रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को सुनहरे अवसर मिल सकते हैं. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी छात्रों को अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा. कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है.

वृश्चिक राशि
यह बड़ा मंगल आपके लिए राहत और खुशखबरी लेकर आने वाला है. आर्थिक मामलों में लाभ होगा. खर्च नियंत्रण में रहेगा और आय के साधनों में वृद्धि होगी. आपके लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और विवाह के योग भी मजबूत हो सकते हैं. पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे. पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है.

Advertisement

मीन राशि
धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे. किसी को दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है. निवेश की योजनाओं पर आपका फोकस बढ़ेगा. किसी शुभ समाचार से परिवार में पॉजिटिव माहौल रहेगा. जिन घरेलू समस्याओं को लेकर आप चिंतित थे, उनसे जल्द राहत मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपको नया और बड़ा पद सौंपा जा सकता है. रोग-बीमारियों और चोट-चपेट से आपका बचाव होगा. विदेश में हायर एजुकेशन लेने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement