Arthik Rashifal 2023: नए साल में इन 4 राशियों को तंग कर सकते हैं खर्चे, जानें कौन होगा मालामाल

Arthik Rashifal 2023: ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2023 में कई राशि के जातकों रुपये-पैसे, संपत्ति का लाभ होगा. हालांकि मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातक अपने बढ़ते खर्चों से परेशान रह सकते हैं.

Advertisement
जानें, आर्थिक मोर्चे पर आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है साल 2023 जानें, आर्थिक मोर्चे पर आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है साल 2023

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

Arthik Rashifal 2023: नया साल 2023 शुरू हो गया है और ये साल आर्थिक मोर्चे पर कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2023 में कई राशि वालों को रुपये-पैसे, संपत्ति का लाभ होगा. हालांकि मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातक अपने बढ़ते खर्चों से परेशान रह सकते हैं. आइए जानते हैं कि साल 2023 धन के मामले में सभी राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आ सकता है.

Advertisement

मेष राशि- जीवन में तमाम परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा. करियर में बदलाव के साथ बड़ी सफलता भी मिलेगी. बदलाव के बाद से खूब धन मिलेगा. आने वाले वर्ष के आरम्भ में संपत्ति का लाभ हो सकता है. सूर्य देव की उपासना विशेष लाभकारी होगी.

वृष राशि- शुरुआत में काम को लेकर थोड़ी मुश्किलें परेशान कर सकती हैं. लेकिन आर्थिक दशाओं में धीरे धीरे सुधार होता जायेगा. वर्ष के मध्य के बाद संपत्ति का लाभ भी होगा. इस वर्ष डूबे हुए और रुके हुए पैसे निकालने का प्रयास करें. शनि देव की उपासना से लाभ होगा.

मिथुन राशि- आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार होगा. पुरानी समस्याओं को निपटने में काफी पैसा खर्च होगा. परन्तु आपका आर्थिक मैनेजमेंट बहुत अच्छा बना रहेगा. इस वर्ष नये व्यवसाय के शुरुआत का योग बनता है. पूरे वर्ष भगवान शिव की उपासना करें.

Advertisement

कर्क राशि- तमाम समस्याएं हल होने वाला वर्ष होगा. धन के और संपत्ति के मामले बहुत अच्छे रहेंगे. वर्ष की शुरुआत से ही धन मिलना शुरू हो जाएगा. इस वर्ष आप नया वाहन खरीद सकते हैं. नियमित रूप से शनि देव की उपासना करें.

सिंह राशि- करियर और धन के मामले में मध्यम वर्ष रहेगा. हालांकि धन सम्बन्धी कार्य भी पूरे होंगे. नई संपत्ति का लाभ होने की संभावना बनती है. शेयर बाजार, जुए, सट्टे से दूर रहें. नियमित रूप से सूर्य देव की उपासना करें.

कन्या राशि- कुल मिलाकर वर्ष मध्यम कहा जाएगा. आर्थिक और संपत्ति के मामले साधारण रहेंगे. दिया हुआ धन फंस सकता है, सावधान रहें. अभी वाहन और संपत्ति न खरीदें. बृहस्पति देव की उपासना करना लाभकारी होगी.

तुला राशि- आर्थिक पक्ष बहुत अच्छा होने से तमाम समस्याएं दूर हो जाएंगी. रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. रुका हुआ या डूबा हुआ धन मिलने की संभावना बनती है. कर्ज के लेन देन में थोड़ी सावधानी रखनी होगी. भगवान शिव को जल अर्पित करने से लाभ होगा. 

वृश्चिक राशि- इस वर्ष आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार होता जाएगा. खर्चों से परेशान रह सकते हैं. फंसे हुए और डूबे हुए धन को निकालने का प्रयास करें. धन उधार देने और बांटने से बचाव करें. शनिवार को कुछ न कुछ दान करते रहने से लाभ होगा.

Advertisement

धनु राशि- नया कारोबार और संपत्ति सुख प्राप्त होग. धन की स्थिति में लगातार सुधार होता जाएगा. वाहन और भवन का लाभ हो सकता है. इस वर्ष धन के निवेश में सावधानी रखें. सूर्य देव को जल अर्पित करें.

मकर राशि- करियर में परिवर्तन और बड़ी सफलताएं मिलेंगी. आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. इस वर्ष सम्पत्ति खरीदने और बेचने के योग बनते हैं. इस वर्ष खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, अन्यथा आर्थिक मोर्चे पर आपकी परेशानी बढ़ सकती हैं. सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से लाभ होगा.

कुम्भ राशि- कुल मिलाकर वर्ष उत्तम कहा जाएगा. आर्थिक और कारोबार के मामले में काफी सफलताएं मिलेंगी. बिना वजह कर्ज लेने देने से बचाव करें. स्वास्थ्य के मामले में खर्चे बढ़ सकते हैं. शिव जी की नियमित रूप से उपासना करें.

मीन राशि- आर्थिक दशाओं और नौकरी में स्थिरता आएगी. बहुत हद तक कर्जों के बोझ से छुटकारा मिलेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बनती है. अनावश्यक फिजूलखर्ची से बचाव करें. नियमित रूप से शनि मंत्र का जप करना लाभकारी होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement