Advertisement

धर्म की ख़बरें

Surya Grahan 2025: रात 3 बजकर 23 मिनट पर सूर्य ग्रहण हुआ समाप्त, अब करें इन चीजों का दान

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST
  • 1/8

वर्ष 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार की रात 11 बजे से शुरू हुआ था और इसका समापन 22 सितंबर यानी आज रात 3 बजकर 23 मिनट पर हुआ था. (Photo: AI Generated) 

  • 2/8

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था. फिर भी, धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से यह ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण माना गया, क्योंकि यह सर्वपितृ अमावस्या के दिन पड़ा. (Photo: AI Genearted) 

  • 3/8

ग्रहण के दौरान दान करना शुभ माना जाता है. चूंकि, यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं था, इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी लागू नहीं हुआ था. (Photo: AI Generated) 
 

Advertisement
  • 4/8

लेकिन, सूर्य ग्रहण के दूसरे दिन 22 सितंबर यानी आज से नवरात्र के शुभ दिनों की भी शुरुआत हो चुकी है. आज के दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. तो आइए जानते हैं कि आज किन -किन चीजों के दान से लाभ की प्राप्ति होगी. (Photo: AI Generated) 

  • 5/8

तांबा (Copper) : धार्मिक दृष्टि से तांबे को पवित्र धातु माना जाता है. दान में तांबा देना वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है. इसे दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, रोग और दुर्भाग्य कम होते हैं. (Photo: AI Generated)

  • 6/8

गुड़ (Jaggery): गुड़ को शुद्ध और मीठा भोजन माना जाता है, जो पुण्य की वृद्धि करता है. गुड़ दान करने से वंशजों और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.  इसे ग्रहण, अमावस्या या किसी विशेष त्यौहार पर दान करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है. (Photo: AI Generated)

Advertisement
  • 7/8

मसूर दाल और गेहूं : दाल और गेहूं अन्न का प्रतीक है. इनके दान से जीवन की समृद्धि आती है. ग्रहण के दौरान इनके दान से जीवन में शांति और लंबी आयु मिलती है. (Photo: AI Generated)

  • 8/8

धन (Money) : धार्मिक दृष्टि से दान में धन देना सबसे प्रत्यक्ष और प्रभावी तरीका है. ग्रहण के दौरान इसे जरूरतमंदों या धार्मिक संस्थानों को देना शुभ माना जाता है. इससे घर में समृद्धि बढ़ती है, मानसिक शांति मिलती है और पूर्वजों के प्रति पुण्य की प्राप्ति होती है. (Photo: AI Generated)

Advertisement
Advertisement