एक बार फिर राजस्थान में रेतीला तूफान उठा. एक बार फिर राजस्थान में अंधेरा छा गया एक बार फिर जैसलमेर में मौसम ऐसा बदला कि हर जगह धूल- ही धूल बिखर फैल गई. लगातार दूसरे दिन आए भीषण रेत के तूफान ने जनजीवन प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के साथ उठी धूल की विशाल दीवार से दिन में भी अंधेरे जैसा माहौल बन गया.